KhabarMantraLive: साइबर सुरक्षा में बड़ा कदम उठाते हुए McAfee ने भारत में दुनिया का पहला AI पावर्ड Deepfake Detector लॉन्च कर दिया है। यह नई तकनीक भारतीय यूजर्स को साइबर स्कैम से बचाने में मदद करेगी। McAfee का दावा है कि यह टूल्स कुछ ही सेकंड में फर्जी वीडियो और ऑडियो का पता लगाकर यूजर्स को अलर्ट कर देगा।
Deepfake Scam क्या है?
पिछले कुछ सालों में Deepfake तकनीक का इस्तेमाल कर स्कैम्स के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसमें किसी की आवाज या वीडियो में छेड़छाड़ कर उसे असली जैसा दिखाया जाता है। इस तकनीक का उपयोग कर अपराधियों ने कई लोगों को शिकार बनाया है। McAfee का यह नया टूल Deepfake Scam पर लगाम लगाने के लिए तैयार है।
कैसे काम करता है McAfee Deepfake Detector?
McAfee ने बताया कि यह टूल AI तकनीक का उपयोग कर ऑडियो और वीडियो में की गई छेड़छाड़ को जल्दी पहचान लेता है। यह टूल्स ऑन-डिवाइस काम करता है, जिससे डाटा की प्राइवेसी सुनिश्चित की जाती है। यह न केवल यूजर्स को अलर्ट करता है बल्कि बैटरी लाइफ को भी प्रभावित नहीं करता।
McAfee रिसर्च का खुलासा
McAfee की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, हर दिन करीब 4.7 लाख Deepfake वीडियो बनाए जाते हैं। बीते साल कुल साइबर स्कैम्स में से 66% मामले Deepfake वीडियो से जुड़े थे। McAfee ने कई बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर इस टूल को विकसित किया है।
किन्हें मिलेगा सबसे पहले फायदा?
McAfee Deepfake Detector फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसे वीडियो की एक बड़ी लाइब्रेरी पर ट्रेन किया गया है, जिससे यह कम समय में Deepfake वीडियो को पहचान सके।
McAfee Smart AI Hub की पेशकश
इसके साथ ही, McAfee ने Smart AI Hub को भी लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म यूजर्स को Deepfake और AI आधारित स्कैम्स के बारे में जागरूक करेगा। इसमें कई टूल्स दिए गए हैं, जो साइबर सुरक्षा में मददगार होंगे।
साइबर सुरक्षा में नया युग
McAfee का यह कदम साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ी क्रांति ला सकता है। Deepfake Scam के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह टूल्स भारतीय यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।
Read More : महाकुंभ के लिए इन स्थानों से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें,जानिए
Read More : झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, रांची समेत कई जिलों का गिरेगा पारा
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : 9 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर, झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से
Read More : HMPV Virus : जानें इसके लक्षण, फैलने के तरीके और बचाव के उपाय