Monday, April 7, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandदेखते ही देखते काल के गाल में समा गए मां - बेटे

देखते ही देखते काल के गाल में समा गए मां – बेटे

WhatsApp Channel जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Giridih : डुमरी प्रखण्ड के मधुबन थाना इलाके के छछंदो पंचायत के जाेभी गांव में गुरूवार की देर रात में एक दर्दनाक घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार धान के खलिहान में गांव की एक महिला और उसके पुत्र की जल कर मौत हो गई। दोनों पूरी तरह से जल गए थे। दोनों मृतक की पहचान जोभी गांव निवासी सोमरा मुर्मू की पत्नी नुनिया देवी (40) और उनका छोटा पुत्र चांद मुर्मू (12) के रूप में हुई है।

पति सोमरा मुर्मू का कहना है कि रात को उनकी पत्नी और उनका पुत्र खलिहान में सोने गया था। देर रात जब लोगों की चिख पुकार सुनी तो वह भागकर खलिहान पहुंचा जहां आग लगी हुई थी और उसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई । उन्होंने बताया कि उसके छह बच्चे हैं जिनमें से मरने वाला उनका सबसे छोटा बेटा चांद मुर्मू था। घटना की जानकारी मिलते ही मधुबन थाना पुलिस शुक्रवार को घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन कर जले हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।

आशंका जताई जा रही है कि खेत के समीप खलिहान के बाहर ठंड से बचने के लिए आग तापकर मां- बेटे सोने चले गये थे। आग की चिंगारी संभवतः रह गई हो और फिर वह पुआल से बने कुंभा (घर) में पकड़ लिया हो। इससे जलकर दोनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद से ही गांव में मातम पसरा है। घटना की खबर सुन स्थानीय विधायक जयराम महतो, जेएमएम नेता अखिलेश महतो, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार महतो राजू, भाजपा नेता दीपक श्रीवास्तव आदि गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिल सांत्वना दी।

Read More : अडाणी और मणिपुर प्रकरण पर कांग्रेस का राजभवन मार्च

Read More : CM हेमंत ने बकाया के मुद्दे पर बाबूलाल मरांडी को दिया दो टूक जवाब

Read More : ‘One Nation One Election’ बिल लोकसभा में पेश, JPC में जायेगा बिल

Read More : चावल तस्करों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा : मंत्री इरफान अंसारी

Read More : अब राष्ट्रपति का बना डाला फेक आईडी, प्राथमिकी दर्ज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments