Wednesday, April 2, 2025
spot_img
HomeCrimeमानव तस्करी के शिकार बच्चों के लिए सरकार ने क्या नीति बनाई...

मानव तस्करी के शिकार बच्चों के लिए सरकार ने क्या नीति बनाई है : HC

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi : झारखंड में मानव तस्करी के शिकार हुई लातेहार जिले की एक लड़की की अब तक बरामदगी नहीं होने पर झारखंड High Court ने इस पर गंभीरता से संज्ञान लिया है। एक क्रिमिनल अपील की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट की खंडपीठ को बताया गया है कि मानव तस्करी की शिकार हुई लड़की को अब तक एसआईटी बरामद नहीं कर सकी है। हालांकि, एक अन्य लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है। राज्य सरकार ने गुमशुदा लड़की की तालाशी अभियान की अद्यतन जानकारी देने के लिए अदालत से दो सप्ताह का समय मांगा है। इस पर खंडपीठ ने सरकार से पूछा है कि‍ मानव तस्करी के शिकार हुए वैसे बच्चे, जिनकी सकुशल बरामदगी हो चुकी है, उनके पुनर्वास के लिए क्या व्यवस्था की गयी है? ऐसे बच्चों के लिए सरकार के पास क्या स्कीम और नीति है? बता दें कि यह मामला लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना में नवंबर 2023 दर्ज कांड से जुड़ा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 13 नवंबर को होगी।

Read More : बंद होंगे बगैर रजिस्ट्रेशन वाले प्ले स्कूल, प्रशासन की सख्ती

Read More : JAC अध्‍यक्ष का पद खाली, लाखों विद्यार्थियों का भविष्‍य अधर में: बाबूलाल मरांडी 

Read More : झांसी से प्रयागराज जा रही ट्रेन पर उपद्रवियों का हमला, पथराव और तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments