Patna : एक तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को कुचल डाला, जिससे सभी बेतरह जख्मी हो गये है। एक्सीडेंट के बाद आसपास से जुटे लोगों ने कार के ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गयी है। फुटेज को खंगालने पर पता चला कि कार के रफ्तार काफी तेज थी। कार पहले तो एक खड़े टेम्पू से टकरायी, इसके बाद कार ने एक बाइक और एक साइकिल सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। कार की चपेट में आने से कुल छह लोग जख्मी हो गये। जख्मी सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। वहीं, कार को जब्त कर थाना ले गयी। थानेदार ने मीडिया को बताया कि ड्राइवर नशे में टुन्न था, उसे न्यायिक हिरसत में भेज दिया गया है। वहीं, जख्मी लोगों सुरक्षित हैं। सभी का इलाज चल रहा है। घटना बीते पांच दिसंबर को पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के नंदगांव मेर रोड पर हुयी थी। अब उसका CCTV फुटेज सामने आया है।
Read More : CM हेमंत ने की पहल, परदेश से लौटेंगे झारखंड के 50 कामगार
Read More : हेमंत कैबिनेट में डिप्लोमा इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक… देखिये लिस्ट
Read More : रांची नगर निगम हुआ रेस, 34 रूफटॉप संचालकों पर होगी कार्रवाई
Read More : कुख्यात मयंक सिंह के नाम का पोस्ट वायरल… देखें
Read More : इस महीने 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरुरी काम