Monday, March 31, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandइंडी गठबंधन में RJD को मिलने वाली सीटों पर क्या बोल गये...

इंडी गठबंधन में RJD को मिलने वाली सीटों पर क्या बोल गये भोक्ता… देखिये

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Jharkhand : झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बीच 70 सीटों पर सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। हालांकि, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और वाम दलों के हिस्से में कितनी सीटें आएंगी, इस पर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस मुद्दे पर बीते शनिवार को RJD के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने गंभीर चिंता जाहिर की थी।

रविवार को RJD कोटे से झारखंड सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर RJD में कोई असंतोष नहीं है। गठबंधन की बैठक में हमारी पार्टी ने अपनी मांगें रख दी हैं और इस पर सहमति भी बन चुकी है। हालांकि, RJD कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, इस सवाल पर भोक्ता ने मजाकिया अंदाज में कहा, “हम 19-20 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।”

इस बयान के बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है, क्योंकि RJD के हिस्से में कितनी सीटें आएंगी, इसका आधिकारिक खुलासा होना अभी बाकी है। इसके अलावा, वाम दलों के साथ सीट शेयरिंग का मसला भी अनसुलझा है।

Read More : बिहार के ये दबंग IPS बने IB के डिप्टी डायरेक्टर

Read More : मंत्री दीपिका ने कई भाजपाईयों को कांग्रेस जॉइन कराया

Read More : हेमंत की घोषणा पर बार काउंसिल का दिल…MANGE MORE!

Read More : पार्टी के चक्कर में बदनाम हो रहे…पति-पत्नी !

Read More : झारखंड कैबिनेट में 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर…देखिये क्या 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments