Ranchi : झारखंड के श्रम मंत्री सह राजद झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि राजद की सदस्यता अभियान बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक चलाना है और संगठन को मजबूत करना है। सदस्यता अभियान का रसीद जिला अध्यक्ष के माध्यम से सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष लेंगे और उन्हीं के माध्यम से प्रदेश कार्यालय में डिपॉजिट भी करेंगे। मौका था सदस्यता अभियान को लेकर सभी जिला अध्यक्ष और प्रकोष्ठ अध्यक्षों के साथ बैठक का।
मौके पर संजय सिंह यादव ने कहा कि आने वाले नगर पंचायत और नगर निगम के चुनाव की तैयारी में अभी से ही राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं कार्यकर्ताओं को करना चाहिये। एक-एक कार्यकर्ता नेता को पूरी जिम्मेवारी के साथ सदस्यता अभियान चलाना है और पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के हाथों को मजबूत करना है। सदस्यता अभियान का जो लक्ष्य है उसे हर हाल में पूरा करना है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष को एक लक्ष्य बनाकर चलना चाहिये कि हमें कितना सदस्य झारखंड में बनाना है। सभी को निर्देश दिया गया कि तन-मन से लगकर सदस्यता अभियान में जुट जायें और अधिक से अधिक सदस्य बनायें।
राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव और झारखंड सरकार में श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग और उद्योग विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने बैठक में कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है। बगैर कार्यकर्ता के कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं जीत सकता है। इसलिए तन-मन से सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को अपने अभियान में लग जाना चाहिये और अधिक से अधिक संख्या में झारखंड में सदस्य बनाने का लक्ष्य रखकर सदस्यता अभियान चलाना चाहिये। गांव से लेकर शहर तक सदस्यता अभियान चलाना है और पूरे झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल के संगठन को मजबूत करना पार्टी है तो हम हैं, आप हैं, इसलिए पार्टी को मजबूत करने के लिए तन-मन धन से सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी के मजबूत करने में लग जाना चाहिये। संगठन था तो हम लोग एक से चार विधायक हुए हैं और आप और संगठन मजबूत करेंगे तो 4 से 14 भी हो सकते हैं 16 भी हो सकते हैं इसलिए पूरे भेदभाव बुलाकर एक जुटता के साथ पूरे झारखंड में सदस्यता अभियान चलान है। हम सभी चारों विधायक एक साथ झारखंड के सभी जिला में कार्यक्रम करेंगे और संगठन को मजबूत करने में पूरा तन मन से पूरे झारखंड में भ्रमण करेंगे संगठन को मजबूत करेंगे।
ये रहे मौजूद
बैठक को विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, सदस्यता अभियान के प्रभारी गिरधारी गोप, अनीता यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, रामनाथ चंद्रवंशी, ईश्वरी महतो, प्रणव कुमार बबलू, सुधीर गोप, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो, सुरेश यादव, कमलेश यादव, भानु यादव, मुमताज कुरैशी, यादव, धनंजय पासवान, गुलजार अंसारी नवलकिशोर यादव सहित सभी जिलाध्यक्ष और प्रकोष्ठ अध्यक्ष मौजूद थे।
Read More : CM हेमंत ने की पहल, परदेश से लौटेंगे झारखंड के 50 कामगार
Read More : हेमंत कैबिनेट में डिप्लोमा इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक… देखिये लिस्ट
Read More : रांची नगर निगम हुआ रेस, 34 रूफटॉप संचालकों पर होगी कार्रवाई
Read More : कुख्यात मयंक सिंह के नाम का पोस्ट वायरल… देखें
Read More : इस महीने 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरुरी काम