Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandझारखंड की जेलों में लगेंगी वेस्‍ट कम्पोस्ट मशीनें, 17 मशीनों की होगी...

झारखंड की जेलों में लगेंगी वेस्‍ट कम्पोस्ट मशीनें, 17 मशीनों की होगी खरीदारी

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: झारखंड की जेलों में वेस्‍ट कम्पोस्ट मशीनें लगेंगी। इसके लिये करीब 3.35 करोड़ की लागत से 17 कंपोस्ट मशीनों की खरीदारी की जायेगी। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। राज्‍य के जिन जेलों में वेस्‍ट कम्पोस्ट मशीन लगाने की मंजूरी मिली है, उनमें 4 सेंट्रल जेल, 5 मंडल कारा, 4 उपकारा और एक ओपन जेल शामिल हैं।

Read More : पैनम कोल माइंस अवैध खनन मामला: झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब

वेस्‍ट कम्पोस्ट मशीन का काम क्‍या है?

वेस्‍ट कम्पोस्ट मशीन जैविक कचरे को खाद में बदलती है। ये मशीनें घरेलू और कृषि कचरे सहित विभिन्न प्रकार के कचरे को खाद में बदल सकती हैं, जिससे इन कचरों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने से रोका जा सकता है। कम्पोस्ट सामग्री का उपयोग आमतौर पर जैविक खाद के रूप में किया जाता है। जैविक खाद में रसायन नहीं होते हैं। इस विशेषता के कारण, वे मिट्टी को संतुलित करते हैं, जिससे पौधों को मजबूत और तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है।

Read More : रांची में FIITJEE कोचिंग सेंटर बंद, छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल

इन जेलों में वेस्‍ट कंपोस्ट मशीन लगाने की मंजूरी

  • सेंट्रल जेल, हजारीबाग
  • सेंट्रल जेल, पलामू
  • सेंट्रल जेल, गिरिडीह
  • सेंट्रल जेल, देवघर
  • ओपन जेल, हजारीबाग
  • मंडल कारा, धनबाद
  • मंडल कारा, चास
  • मंडल कारा, गढ़वा
  • मंडल कारा, कोडरमा
  • मंडल कारा, गोड्डा
  • उपकारा, तेनुघाट
  • उपकारा, रामगढ़
  • उपकारा, बरही

Read More : 76th Republic day: 56 लाख महिलाओं के चेहरे पर खुशी की गारंटी दी: CM हेमंत सोरेन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments