Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र में घोड़ाटांगर गांव के समीप सड़क हाद’से में बाइक सवार युवक की मौ’त हो गयी। मृतक की पहचान आरंगी निवासी लव कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, लव अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर घाघरा से आरंगी की ओर जा रहा था। इसी क्रम में घोड़ाटांगर गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकरायी। इस घटना में लव की मौके पर ही मौ’त हो गई, जबकि उसके दोस्त को हल्की छोट लगी। वर्तमान में लव रांची में रहकर पढ़ाई करता था। दो-तीन दिन पहले ही नये साल पर वह घाघरा के जग बगीचा स्थित अपने घर आया हुआ था।
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : फ्लाईओवर निर्माण के लिए 7 जनवरी से 10 दिनों का रेलवे ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द
Read More : निलंबित IAS अफसर छवि रंजन के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब
Read More : मंईयां सम्मान समारोह 6 को, 56 लाख महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये
Read More : 2025 में पैदा होने वाले बच्चे होंगे नई पीढ़ी के, कहलायेंगे ‘Gen Beta’