Palamu: कुख्यात पांडेय गिरोह के दो सदस्यों को 5 जनवरी की देर रात अपराधियों ने गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक पलामू के चैनपुर प्रखंड में अज्ञात अपराधियों ने घर घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस घटना में घर के अंदर मौजूद पांडेय गिरोह के भरत पांडेय उर्फ भरत सिंह और दीपक साव उर्फ ढुल्ला की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं गिरोह के दो अन्य सदस्य अंशु सिंह और महावीर सिंह गंभीर रूप से घायल हैं।
घटनास्थल से 25 खोखा बरामद, दो घायल एमएमसीएच में इलाजरत
इधर, घटना की सूचना पर पलामू SP रीष्मा रमेशन, SDPO मणिभूषण प्रसाद के अलावा चैनपुर, सदर समेत चार-पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से 25 खोखा बरामद किये हैं। पुलिस ने मौके से कई साक्ष्य एकत्र किये हैं। वहीं, दोनों घायलों को एमएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। बता दें कि भरत सिंह और दीपक साव झारखंड पुलिस के मोस्ट वांडेड अपराधियों की सूची में नामजद थे। दोनों के विरुद्ध रामगढ़, हजारीबाग औरद रांची जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
पांडेय गिरोह से अलग होकर बना लिया था अपना खुद का गैंग
SP रीष्मा रमेशन ने बताया कि दोनों मृत अपराधी पहले पांडेय गिरोह के लिये काम करते थे। लेकिन, बाद में इन लोगों ने अपना अलग गैंग बना लिया था और इन दोनों की अपने पुराने गिरोह के सदस्यों से अदावत भी चल रही थी। बता दें कि दीपक साव बीते 22 दिसंबर 2024 को ही जेल से बाहर आया था। इसके बाद चैनपुर में ही बच्चे की बर्थ पार्टी के दौरान भी उस पर गोलीबारी हुई थी। हालांकि, उस समय वह बाल-बाल बच गया था। अब पुलिस गैंगवार और आपसी रंजिश समेत अन्य सभी बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। वहीं, अपराधियों की धर-पकड़ के लिये छापेमारी तेज कर दी गयी है।
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : HMPV Virus : जानें इसके लक्षण, फैलने के तरीके और बचाव के उपाय
Read More : कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी दिखाएगी संस्कृति, विकास और नारीशक्ति का संगम
Read More : अब पोर्टल और एप्प पर दीजिये बजट को लेकर अपनी राय
Read More : 2025 में पैदा होने वाले बच्चे होंगे नई पीढ़ी के, कहलायेंगे ‘Gen Beta’