Thursday, April 3, 2025
spot_img
HomeNationalOMG! प्राइवेट पार्ट में 1 किलो सोना

OMG! प्राइवेट पार्ट में 1 किलो सोना

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

KhabarMantraLive : राजस्थान की राजधानी जयपुर के इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अबू धाबी (UAE) से आए एक यात्री ने अपने प्राइवेट पार्ट में 1 किलो से ज्यादा सोना छिपाकर लाने की कोशिश की। कस्टम अधिकारियों की सतर्कता से तस्करी का यह प्रयास असफल हो गया।

जयपुर एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारियों को पहले ही यह सूचना मिल गई थी कि अबू धाबी से आने वाला यात्री सोने की तस्करी कर सकता है। जैसे ही यात्री महेंद्र खान एयरपोर्ट पर उतरा, कस्टम अधिकारियों ने उसे रोक लिया और उसकी जांच की। एक्स-रे स्कैनिंग के दौरान महेंद्र के शरीर के भीतर कैप्सूल के रूप में कुछ संदिग्ध वस्तुएं नजर आईं। इसके बाद अधिकारियों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और जयपुरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके रेक्टम से 3 सोने के कैप्सूल निकाले।

महेंद्र खान, जो राजस्थान के ब्यावर जिले का निवासी है, एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट से अबू धाबी से जयपुर पहुंचा था। जब कस्टम अधिकारियों ने उससे पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसने स्थानीय पैरामेडिकल स्टाफ की सहायता से सोने को अपने शरीर के अंदर छिपाया था। बरामद सोने का वजन 1 किलो से ज्यादा है और इसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये बताई जा रही है।

महेंद्र खान के खिलाफ कस्टम अधिकारियों ने मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल वह जयपुर के अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कस्टम विभाग इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है और सोने की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

पिछले कुछ समय से जयपुर एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कस्टम विभाग लगातार इस तरह की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और तस्करी के प्रयासों को विफल करने के लिए सख्त कदम उठा रहा है।

Read More : बिहार के ये दबंग IPS बने IB के डिप्टी डायरेक्टर

Read More : मंत्री दीपिका ने कई भाजपाईयों को कांग्रेस जॉइन कराया

Read More : हेमंत की घोषणा पर बार काउंसिल का दिल…MANGE MORE!

Read More : पार्टी के चक्कर में बदनाम हो रहे…पति-पत्नी !

Read More : झारखंड कैबिनेट में 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर…देखिये क्या 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments