KhabarMantraLive: रेलवे ने छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। यह कदम यात्रियों की सुविधा के लिए उठाया गया है, ताकि त्योहार के अवसर पर घर जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
रांची से पूर्णिया कोर्ट के लिए स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने ट्रेन संख्या 08626/08625 रांची-पूर्णिया कोर्ट-रांची स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन 03 और 10 नवंबर को रांची से शाम 6:00 बजे प्रस्थान करेगी। प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए यह ट्रेन पूर्णिया कोर्ट सुबह 11:00 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08625, 04 और 11 नवंबर को पूर्णिया कोर्ट से दोपहर 12:10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे रांची पहुंचेगी। इस ट्रेन में 15 कोच होंगे, जिनमें वातानुकूलित 3-टियर, द्वितीय श्रेणी स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे।
रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन
दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने ट्रेन संख्या 02877/02878 रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया है। यह ट्रेन 01, 08 और 15 नवंबर को रात 11:55 बजे रांची से चलेगी और अगले दिन सुबह 3:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में 03, 10 और 17 नवंबर को यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 4:00 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 5:00 बजे रांची पहुंचेगी।
Read More : बिहार के ये दबंग IPS बने IB के डिप्टी डायरेक्टर
Read More : मंत्री दीपिका ने कई भाजपाईयों को कांग्रेस जॉइन कराया
Read More : हेमंत की घोषणा पर बार काउंसिल का दिल…MANGE MORE!
Read More : पार्टी के चक्कर में बदनाम हो रहे…पति-पत्नी !
Read More : झारखंड कैबिनेट में 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर…देखिये क्या