Thursday, April 3, 2025
spot_img
HomeNationalउत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Uttarakhand : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा होने कि खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में अभी 23 लोगों के आधिकारिक मौत की बात सामने आयी है। इस सड़क हादसे में कई और लोगों के घायल होने की भी खबर है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका व्यक्त की गयी है। यह हादसा मार्चुला के पास का बताया जा रहा है जहां एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

मामले में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि बस गढ़वाल से कुमाऊं जा रही थी तभी अल्मोड़ा के मरचूला में यह दुर्घटना हो गई। अब तक सात लोगों की मौत की सूचना मिली है। हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बस जब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी तब उसमें करीब 40 यात्री सवार थे।

वहीं मामले में उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में हुए इस बस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त कुमाऊं मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात की। घटना की जानकारी ली और बचाव एवं राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिया है। एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

Read More : बिहार के ये दबंग IPS बने IB के डिप्टी डायरेक्टर

Read More : मंत्री दीपिका ने कई भाजपाईयों को कांग्रेस जॉइन कराया

Read More : हेमंत की घोषणा पर बार काउंसिल का दिल…MANGE MORE!

Read More : पार्टी के चक्कर में बदनाम हो रहे…पति-पत्नी !

Read More : झारखंड कैबिनेट में 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर…देखिये क्या 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments