Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम में आज दोपहर 1 बजे मंईयां सम्मान समारोह का वृहत आयोजन किया जाएगा। खोजा टोली के आर्मी ग्राउंड मैदान में होने वाले इस समारोह का CM हेमंत सोरेन दोपहर 1 बजे भव्य शुभारंभ करेंगे। आज मंच से करीब 56 लाख महिलाओं के खाते में दिसंबर माह की 2500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जायेगी। इस आयोजन में राज्य भर से 3 से 4 लाख के करीब महिलाओं के जुटने के उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है।
रांची शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के ट्रैफिक रूट में किया गया है बदलाव
मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम को लेकर आज सुबह 8:30 बजे से ही रांची शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। यह ट्रैफिक परिर्तन शाम के 4:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस आयोजन में भाग लेने वाली महिलाओं को लेकर विभिन्न जिलों से आने वाली बसों एवं अन्य वाहनों के रूट तथा पार्किंग की भी व्यवस्था की गयी है। वहीं, आम लोगों से अपील की गयी है कि कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाली सभी सड़कों पर वाहनों का आवागमन अत्यधिक होने के कारण आम लोग रांची शहर रिंग रोड से जुड़ने वाली अन्य सड़कों से जाएं तथा कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाली सड़कों का कम से कम उपयोग करें।
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : HMPV Virus : जानें इसके लक्षण, फैलने के तरीके और बचाव के उपाय
Read More : कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी दिखाएगी संस्कृति, विकास और नारीशक्ति का संगम
Read More : अब पोर्टल और एप्प पर दीजिये बजट को लेकर अपनी राय
Read More : 2025 में पैदा होने वाले बच्चे होंगे नई पीढ़ी के, कहलायेंगे ‘Gen Beta’
Official Website : Click Here