Saturday, March 15, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandझारखंड के 21 जिलों में वज्रपात और बारिश का अलर्ट, जानें किन...

झारखंड के 21 जिलों में वज्रपात और बारिश का अलर्ट, जानें किन जिलों में कैसा रहेगा मौसम

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

WeatherUpdate: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के 21 जिलों में गुरुवार, 22 फरवरी को वज्रपात और बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने इसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, कुछ जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गर्जन और वज्रपात हो सकता है, वहीं कुछ जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज आंधी, गरज-तड़प के साथ वज्रपात और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

वहीं, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की आशंका है।

सतर्क रहने की जरूरत

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खासकर खुले स्थानों पर न जाएं, पेड़ों के नीचे शरण न लें, खेतों में काम कर रहे किसान भी सावधानी बरतें। अगर आसमान में बादल गरज रहे हों तो सुरक्षित स्थान पर शरण लें और मोबाइल फोन या अन्य धातु की चीजों का इस्तेमाल करने से बचें।

झारखंड में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है। इसके कारण अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments