Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में खालिस्तान समर्थक तीन आतंकवादी मारे गये। पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम को यह सफलता संयुक्त कार्रवाई में मिली। मुठभेड़ में दो पुलिस के जवान भी जख्मी हुये हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों आतंकवादी पीलीभीत जिले के पूरनपुर क्षेत्र में छुपे थे। इनके नाम गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि, जसनप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह बताये गये। इनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच है। तीनों पंजाब के रहने वाले हैं।
पुलिस का कहना है कि इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी शाहनवाज और सुमित राठी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेजा जा रहा है। आतंकवादियों के पास एके 47 मिली है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
Read More : CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा
Read More : रात के अंधेरे में फूंक डाला तीन हाईवा
Read More : भयंकर आग में 50 झोपड़ियां खाक, जानिये कहां
Read More : ‘One Nation One Election’ बिल लोकसभा में पेश, JPC में जायेगा बिल
Read More : अब राष्ट्रपति का बना डाला फेक आईडी, प्राथमिकी दर्ज