Ranchi: झारखंड सरकार ने 9 IPS अफसरों को प्रोन्नति दी है। इनमें तीन IPS को IG रैंक में और 6 IPS को DIG रैंक में प्रमोशन मिला है। प्रोन्नति के बाद कई IPS का नवपदस्थापन किया गया है, जबकि कुछ को उनके वर्तमान जगह पर ही रखा गया है। वहीं, एक IG और दो DIG का नवपदस्थापन किया गया है। वहीं, धनबाद SSP को हृदीप पी जनार्दन को झारखंड सशस्त्र पुलिस- 03, गोविंदपुर, धनबाद के समादेष्टा पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
रांची SSP चंदन सिन्हा समेत 6 IPS बने DIG
विशेष शाखा के SP चंदन झा को प्रोन्नति देते हुए DIG बनाया गया है। उन्हें एसआईबी, विशेष शाखा का DIG बनाया गया है। वहीं, रांची एसटीएफ के SP आलोक प्रियदर्शी को DIG रैंक में प्रोन्नति देते हुए रांची रेल का DIG बनाया गया है। देवघर SP अजीत पीटर डुंगडुंग को DIG रैंक में प्रमोशन देने के बाद उन्हें वर्तमान पद पर ही रखा गया है। वहीं, रांची SSP चंदन सिन्हा को भी DIG रैंक में प्रोन्नति देने के बाद वर्तमान पद पर ही रखा गया है। इसके अलावा झारखंड सशस्त्र पुलिस- 03, गोविंदपुर, धनबाद के समादेष्टा IPS अंबर लकड़ा को प्रोन्नति देते हुए दुमका रेंज का DIG बनाया गया है।
DIG अनूप बिरथरे समेत 3 IPS अफसर बने IG
रांची DIG अनूप बिरथरे को IG रैंक में प्रमोशन देते हुए झारखंड STF का IG बनाया गया है। हजारीबाग के DIG सुनील भास्कर को प्रोन्नति देते हुए पलामू का IG बनाया गया है। वहीं, झारखंड सशस्त्र पुलिस के DIG पटेल मयूर कन्हैयालाल को प्रमोशन देते हुए झारखंड मानवाधिकार का IG बनाया गया है।
चार IPS अफसरों का नवपदस्थापन
पलामू जोन के IG नरेंद्र कुमार सिंह को पदस्थापित करते हुए झारखंड रेल का IG बनाया गया है। झारखंड विशेष शाखा के DIG एस कार्तिक को झारखंड सशस्त्र पुलिस का DIG बनाया गया है। वहीं, दुमका DIG संजीव कुमार को हजारीबाग रेंज का DIG बनाया गया है। जबकि, धनबाद SSP हृदीप पी जनार्दन को अगले आदेश तक झारखंड सशस्त्र पुलिस झारखंड सशस्त्र पुलिस- 03, गोविंदपुर, धनबाद के समादेष्टा पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : 2025 में पैदा होने वाले बच्चे होंगे नई पीढ़ी के, कहलायेंगे ‘Gen Beta’
Read More : नये साल के बदलाव, जो आप पर डालेंगे प्रभाव
Read More : नए साल के पहले महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
Read More : JHARKHAND की ओर बढ़ रही हैं उत्तर-पश्चिमी हवाएं, घने कोहरे का अलर्ट