Ranchi : रेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न भागों से भारत सरकार द्वारा परिकल्पित “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की पर्यटन अवधारणाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।मिली जानकारी के अनुसार इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC), भारत सरकार के उधम ने झारखंड से पहली बार भारत गौरव पर्यटक सर्किट स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। यह ट्रेन आगामी 5 जनवरी दिन रविवार को झारसुगुडा से खुलेगी और राउरकेला,रांची,मूरी, बोकारो स्टील सिटी, हजारीबाग रोड,कोडरमा,गया,राजगीर, बिहारशरीफ,पटना,बक्सर, आरा,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए भीमाशंकर, द्वारका,ग्रिशनेश्वर,महाकालेश्वर, नागेश्वर,ओंकारेश्वर,त्र्यंबकेश्वर, शिर्डी ,सोमनाथ के तीर्थ स्थल का दर्शन कराते हुए 17 जनवरी 2025 को लौट कर वापस आएगी।
यह पूरी यात्रा 12 रात/13 दिन की होंगी और इसका कुल किराया सभी कर सहित स्लिपर क्लास के लिए Rs.24330 और 3 एसी के लिए Rs.42655 है।
इस यात्रा में तीर्थ यात्रियों कों स्लीपर क्लास एवं 3 एसी से यात्रा, शाकाहारी भोजन,घूमने के लिए बस रहने के लिए होटल की व्यवस्था तथा प्रत्येक कोच में सिक्यूरिटी गार्ड एवं टूर एस्कॉर्ट की सेवा उपलब्ध रहेगी एवं इसके अलावा यात्रियों की बीमा के भी सुविधा रहेगी।
भारतीय रेल की इन थीम-आधारित ट्रेनों की परिकल्पना घरेलू पर्यटकों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से अवगत कराने है।
…………………………………….
Note : इच्छुक तीर्थयात्री यात्रा सम्बन्धी विस्तृत जानकारी एवं बुकिंग के लिए IRCTC, कार्यालय (रेलवे स्टेशन रांची, पार्सल कार्यालय के पास, पिन 834001) या दूरभाष संख्या 8595937711 से संपर्क कर सकते है।
टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com के माध्यम से भी कर सकते है।
Read More : राज्य के सर्वांगीण विकास में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भूमिका अहम : CM हेमंत
Read More : JPSC अध्यक्ष पद पर जल्द से जल्द नियुक्ति करे सरकार : हाईकोर्ट
Read More : JSSC CGL परीक्षा परिणाम के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र
Read More : हेमंत कैबिनेट में डिप्लोमा इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक… देखिये लिस्ट
Read More : इस महीने 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरुरी काम