Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandसासाराम से लाकर रांची में बेचते थे BS, दो भाई धराये

सासाराम से लाकर रांची में बेचते थे BS, दो भाई धराये

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi : राजधानी रांची में नशे का गंदा धंधा करने वालों को आज पिर से तीखी चोट दी गयी है। रांची की सुखदेवनगर पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के इल्जाम में दो लड़कों को दबोचा है। इन्हें लाहकोठी अमरूद बगान मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके नाम इनके नाम हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव (19) और सुशांत यादव उर्फ विक्की यादव (21) बताये गये। दोनों लड़के सगे भाई हैं और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के बाबा हॉस्पीटल गली, रातू रोज के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने 20 पुड़िया BS यानी ब्राउन शुगर, एक देशी पिस्तौल, एक स्मार्ट फोन और 1300 रुपये कैश जब्त किया है। दोनों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार हिमांशु यादव के खिलाफ दो और सुशांत यादव के खिलाफ एक मामला सुखदेवनगर थाना में दर्ज है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय की देखरेख में गठित टीम ने दोनों को ब्राउन शुगर के साथ दबोचा है। इस बात का खुलासा आज रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने किया। सिटी एसपी ने मीडिया को बताया कि दोनों का पूरा परिवार ही नशे का कारोबार करता है। गिरफ्तार दोनों संदेही बिहार के सासाराम ने ब्राउन शुगर लाकर रांची में बेचते हैं। सुनें क्या बोले सिटी एसपी राजकुमार मेहता…

Read More : ‘मंईयां सम्मान’ पर बोले CM हेमंत- जो कहा, उसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया

Read More : Hazaribagh SDO की पत्नी की इलाज के दौरान मौत

Read More : पूर्व PM MANMOHAN SINGH के स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी सरकार

Read More : स्टूडेंटस को मिलेगा PM मोदी से Direct बात करने का मौका

Read More : ऑटो और ई-रिक्शा के पुराने परमिट होंगे रद्द

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments