Thursday, April 3, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandगांडेय की बेटी और संथाल की बहू के बीच होगी भिड़ंत..!

गांडेय की बेटी और संथाल की बहू के बीच होगी भिड़ंत..!

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi : गांडेय विधानसभा इस बार के चुनाव की सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। उसकी वजह भी सटीक है क्योंकि वहां बीजेपी और जेएमएम की दोनों कैंडीडेट महिला हैं। जी हां, मुनिया देवी और कल्पना सोरेन। दोनों ही राजनीति में नई हैं। कल्पना सोरेन ने चंद महीने पहले ही राजनीति में कदम रखा है जबकि मुनिया देवी ने एक साल पहले ही भाजपा ज्वाइन की है। वह गिरिडीह जिला परिषद की चेयरमैन हैं और उनका ससुराल जमुआ है, जबकि उनका मायका गांडेय है। वहीं कल्पना सोरेन हेमंत सोरेन की पत्नी हैं। एक के पति राज्य के मुखिया हैं तो मुनिया देवी के पति व्यवसायी हैं। मुनिया देवी कुशवाहा समाज से आती हैं। मतलब साफ है कि दोनों के पास धनबल है।

कौन हैं मुनिया देवी जिसे बीजेपी ने टिकट दिया?

भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और जेएमएम की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन के खिलाफ किसी हाई प्रोफाइल चेहरे को उतारने की जगह एक जमीनी नेता पर भरोसा जताया है। कुशवाहा समाज से संबंध रखने वाली मुनिया देवी अभी गिरिडीह की जिला परिषद अध्यक्ष हैं। मुनिया देवी एक साल पहले ही भाजपा में शामिल हुईं थी। पिछले साल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक जनसभा के दौरान पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। मुनिया देवी 2010 के पहले विशुद्ध रूप से गृहणी थीं। 2010-11 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जमुआ पूर्वी भाग से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुईं। इसके बाद जिला परिषद की अध्यक्ष बनीं। इसके बाद इनकी राजनीति में भागीदारी बढ़ती गई। 2022 में दोबारा जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुई और फिर से जिला परिषद अध्यक्ष बनीं।

मुनिया देवी का जमुआ में ससुराल और गांडेय क्षेत्र में मायके

विधानसभा चुनाव में पहली बार किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरने वाली मुनिया देवी के पति कौलेश्वर वर्मा व्यवसायी है। इनका ससुराल जमुआ विधानसभा क्षेत्र में हैं, जबकि मुनिया देवी का मायके गांडेय विधानसभा क्षेत्र में आता है।

2024 में गांडेय विधानसभा चुनाव परिणाम
प्रत्याशी का नामपार्टीप्राप्त मत
कल्पना मुर्मू सोरेनजेएमएम109827
दिलीप वर्माबीजेपी82678
अर्जुन बैठानिर्दलीय6960
2019 में गांडेय विधानसभा चुनाव परिणाम
प्रत्याशी का नामपार्टीप्राप्त मत
सरफराज अहमदजेएमएम65023
जेपी वर्माबीजेपी56168
अर्जुन बैठाआजसू15361
2014 में गांडेय विधानसभा चुनाव परिणाम
प्रत्याशी का नामपार्टीप्राप्त मत
जेपी वर्माबीजेपी48838
सालखन सोरेनजेएमएम38559
सरफराज अहमदकांग्रेस35727
2009 में गांडेय विधानसभा चुनाव परिणाम
प्रत्याशी का नामपार्टीप्राप्त मत
सरफराज अहमदकांग्रेस39625
सालखन सोरेनजेएमएम31170
पूनम प्रकाशबीजेपी21865
2005 में गांडेय विधानसभा चुनाव परिणाम
प्रत्याशी का नामपार्टीप्राप्त मत
सालखन सोरेनजेएमएम36849
सरफराज अहमदराजद35337
लक्ष्मण स्वर्णकारबीजेपी32545
2000 में गांडेय विधानसभा चुनाव परिणाम
प्रत्याशी का नामपार्टीप्राप्त मत
सालखन सोरेनजेएमएम35375
लक्ष्मण स्वर्णकारबीजेपी26457
सरफराज अहमदकांग्रेस19693

Read More : बिहार के ये दबंग IPS बने IB के डिप्टी डायरेक्टर

Read More : मंत्री दीपिका ने कई भाजपाईयों को कांग्रेस जॉइन कराया

Read More : हेमंत की घोषणा पर बार काउंसिल का दिल…MANGE MORE!

Read More : पार्टी के चक्कर में बदनाम हो रहे…पति-पत्नी !

Read More : झारखंड कैबिनेट में 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर…देखिये क्या 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments