Monday, April 7, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandरामनवमी पर झारखंड में श्रद्धा और उल्लास का माहौल, मंदिरों में उमड़ी...

रामनवमी पर झारखंड में श्रद्धा और उल्लास का माहौल, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

WhatsApp Channel जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi: झारखंड में रामनवमी का पर्व पूरे भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ और भंडारों का आयोजन किया गया है। राजधानी रांची के प्रमुख मंदिर अपर बाजार का महावीर मंदिर, मेन रोड का बजरंगबली मंदिर और तपोवन राम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

मंगल गीतों से गूंज रहे मंदिर

रांची के अलावा इसके आसपास के करीब 100 से अधिक राम मंदिरों में भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना में जुटे हैं। सौ वर्ष पुराने महावीर मंदिर में भक्त बड़ी श्रद्धा से पूजा कर रहे हैं और राम तथा हनुमान से जुड़े मंगल गीतों की गूंज वातावरण को भक्तिमय बना रही है। राजधानी के साथ-साथ हजारीबाग, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद, गिरिडीह और पलामू जिलों के मंदिरों में भी पूजा और भंडारों का आयोजन किया गया है। हजारीबाग के पंच मंदिर और महावीर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रांची में दोपहर बाद अखाड़ों की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मेन रोड से होती हुई तपोवन मंदिर तक पहुंचेगी। अखाड़ों के साथ महावीरी पताकाएं भी यात्रा का हिस्सा होंगी। वहीं सुरक्षा के दृष्टी से रांची में व्यापक व्यवस्था की गई है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए राज्य़भर में 20 हजार अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं राजधानी रांची में 3500 से अधिक पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। वहीं ड्रोन की मदद से भी सोभायात्रा के मार्गों पर निगरानी रखी जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments