Thursday, April 3, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandपैर फिसला और कुएं में गिरा युवक, फिर...

पैर फिसला और कुएं में गिरा युवक, फिर…

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Gumla : चैनपुर थाना क्षेत्र के छिछवानी पंचायत अंतर्गत कटकाही कराकू गांव में एक युवक का शव कुएं से बरामद हुआ है। मृत युवक कि पहचान संजू टोप्पो उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार संजू टोप्पो शनिवार को कुएं से पानी भरने गया था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसकी मदद के लिए प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अगले दिन सुबह यानि रविवार को घटना कि सूचना चैनपुर थाना में दी गयी जिसके बाद चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी, एस ई अशोक कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को बहार निकला गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मामले का खुलासा तो जांच के बाद ही हो पायेगा।

वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक संजू के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है साथ ही गांव में शोक की लहर है, और लोगों ने इस घटना को अत्यंत दुःखद बताया। इस घटना को लेकर गांव वालों ने प्रशासन से कुएं के आसपास सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Read More : JAC बोर्ड में मैट्रिक का EXAM फॉर्म आज से कर पाएंगे जमा… कैसे देखिये

Read More : बाबूलाल का CM हेमंत से आग्रह, आलू के लिये ममता सरकार से करें बात

Read More : रांची DC ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

Read More : CM हेमंत ने संभाला पदभार, 9 दिसंबर से विधानसभा का पहला सत्र

Read More : Cyclone Fengal मचाएगा तबाही, कई राज्यों में रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments