Thursday, April 10, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhand"मंईयां" की इंतजार की घड़ी खत्म, इस रोज मिलेगी ₹2500 की पहली...

“मंईयां” की इंतजार की घड़ी खत्म, इस रोज मिलेगी ₹2500 की पहली किस्त

WhatsApp Channel जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Khabarmantralive : तारीख तय हो चुकी है… 28 दिसंबर… जी हां… इसी दिन राज्य भर की लाभुक मंईयां को 2500 रुपये की पहली किस्त दी जायेगी। इसके लिये राजधानी रांची के नामकुम स्थित… खोजा टोली मैदान में सरकार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यहां CM हेमंत सोरेन… लाभुक महिलाओं के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर करेंगे। हेमंत सरकार की महत्वकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के तहत… पहले लाभुक महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये मिलते थे। हालांकि, विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व ही… इस राशि को बढ़ा कर 2500 रुपये करने की राज्य सरकार ने स्वीकृति दे दी थी। इसे इसी साल दिसंबर माह से लागू किया जाना था। यानी कि…. बढ़ी हुई राशि की पहली किस्ती… दिसंबर माह में मिलनी थी। चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य में फि‍र से हेमंत सरकार की वापसी हुई और दिसंबर माह के शुरू होते ही… राज्य की महिलाएं बढ़ी हुई राशि की पहली किस्त आने का इंतजार करने लगीं। राशि मिलने में हो रही देरी से महिलाएं परेशान भी थीं। उधर, विपक्षी दलों के द्वारा सरकार की नीयत पर सवाल उठाने का सिलसिला भी शुरू हो चला था। हालांकि सभी आशंकाओं पर विराम लगाते हुए वह तारीख भी आ गई, जब महिला लाभुकों की इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। 28 दिसंबर को नामकुम में होने वाले इस वृहद कार्यक्रम में… विभागीय मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे। वहीं, राज्य भर से हजारों महिला लाभुक जुटेंगी। जिला स्तर पर महिला लाभुकों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिये सभी जिले के उपायुक्तोंं को विशेष जवाबदेही दी गयी है।

Read More : CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा

Read More : रात के अंधेरे में फूंक डाला तीन हाईवा

Read More : भयंकर आग में 50 झोपड़ियां खाक, जानिये कहां

Read More : ‘One Nation One Election’ बिल लोकसभा में पेश, JPC में जायेगा बिल

Read More : अब राष्ट्रपति का बना डाला फेक आईडी, प्राथमिकी दर्ज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments