Khabarmantralive : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिये नामांकन का काम पूरा हो चुका है। राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं और इन 43 विधानसभा सीटों पर अन्तिम दिन तक कुल 804 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन के अन्तिम दिन 371 कैंडिडेट्स ने नामांकन पर्चा भरा। अब तक पूरे 43 विधानसभा सीटों के लिये कुल 1609 नॉमिनेशन फॉर्म 25 अक्टूबर तक दावा करने वाले कैंडिडेट्स ने खरीदे थे, जिनमें से 25 अक्टूबर को सर्वाधिक 861 फॉर्म खरीदे गये। राज्य में पहले चरण के चुनाव काफी दिलचस्प हो गये हैं। अब स्क्रूटनी होगी जो 28 अक्टूबर को की जायेगी और 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।
रांची से 26 कैंडिडेट्स मैदान में
रांची विधानसभा क्षेत्र से कुल 26 कैंडिडेट्स ने अपना नामांकन किया है। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन कुल 15 कैंडिडेट्स ने पर्चा भरा।
रांची विधानसभा सीट से नामांकन करने वालों की सूची
- सुजीत कुमार बर्णवाल
- दयानंद लाल
- चंदेश्वर प्रसाद सिंह
- महुआ माजी
- रानी कुमारी
- उत्तम कुमार यादव
- संदीप जी वर्मा
- पवन कुमार चौधरी
- बिरेंद्र प्रसाद कश्यप
- आलोक कुमार
- अरुण कुमार गुप्ता
- इमतिशाम अली
- विवेक कृष्णा
- डॉक्टर (कर्नल) राजेश कुमार
- महताब आलम
- आयुष रंजन
- कुमार अभिषेक दुबे
- प्रियंका कुमारी
- गौतम राम उर्फ गौतम कुमार
- अभय प्रताप सिंह
- राजकिशोर महतो
- मुनचुन राय
- राजकुमार साहू
- समीर कुमार सिंह
- नवीन्द्र कुमार भारती
- अजीत कुमार सिंह
कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर..!
पहले चरण के चुनाव में राज्य के कई कद्दावर नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लग गयी है। जेएमएम से बीजेपी में शामिल हुए चंपई की प्रतिष्ठा दांव पर है। कोल्हान के टाईगर की चिंघाड़ कितना असर दिखा पायेगी इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर पूर्वी से पूर्व मुख्यमंत्री की पुत्रवधू पुर्णिमा दास साहू मैदान में हैं और इस सीट को रघुवर दास की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है। साथ ही एनसीपी से बीजेपी में शामिल हुए कमलेश कुमार सिंह हुसैनाबाद से बीजेपी की टिकट पर खड़े हुए हैं और उस क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं की आन्तरिक कलह की वजह से कमलेश सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। भवनाथपुर विधानसभा सीट पर भानूप्रताप साही और जेएमएम के अनंत प्रताप देव के बीच सीधी भिड़ंत है और यह सीट दोनों के लिये नाक का सवाल बन चुकी है।
पहले चरण में दो सीएम किलर मैदान में!
राज्य की दो ऐसी सीटें हैं जो सबसे ज्यादा हॉट मानी जाती रही हैं और वर्तमान में उन दोनों सीटों पर सीएम किलर कैंडीडेट मैदान में हैं। 2008 में तमाड़ उपचुनाव में तत्कालीन सीएम शिबू सोरेन को तमाड़ विधानसभा सीट से करारी शिकस्त देने वाले राजा पीटर जेडीयू की टिकट पर मैदान में हैं। उनका मुकाबला जेएमएम के विकास सिंह मुंडा और उनके भाई से हैं। जबकि 2019 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को पूर्वी जमशेदपुर से 26 हजार वोट से हराने वाले सरयू राय इसबार पश्चिमी जमशेदपुर से जेडीयू कैंडीडेट हैं और उनका मुकाबला वर्तमान राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सह कांग्रेस कैंडीडेट बन्ना गुप्ता से है। इसलिये इन दोनों सीटों को पहले चरण के चुनावों में हॉट सीट माना जा रहा है।
Read More : बिहार के ये दबंग IPS बने IB के डिप्टी डायरेक्टर
Read More : मंत्री दीपिका ने कई भाजपाईयों को कांग्रेस जॉइन कराया
Read More : हेमंत की घोषणा पर बार काउंसिल का दिल…MANGE MORE!
Read More : पार्टी के चक्कर में बदनाम हो रहे…पति-पत्नी !
Read More : झारखंड कैबिनेट में 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर…देखिये क्या