Jamshedpur : पश्चिमी सिंहभूम में ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो जाने की खबर मिली है। घटना शनिवार सुबह चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत बड़ाबाम्बो स्टेशन के पास की बताई जा रही है। मृत महिला की पहचान सानो महतो (70 साल) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार लोगों का कहना है की शनिवार की सुबह फुचुडुंगरी गांव की रहने वाली सानो महतो चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत पोटोबेड़ा गांव के पास स्थित रेलवे पटरी पार कर रही थी। इस दौरान वह सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गयी। घटना पोटोबेड़ा गांव बड़ाबाम्बो स्टेशन के समीप की है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे की सूचना आमदा ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अविनाश कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर सरायकेला सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
Read More : बिहार के ये दबंग IPS बने IB के डिप्टी डायरेक्टर
Read More : मंत्री दीपिका ने कई भाजपाईयों को कांग्रेस जॉइन कराया
Read More : हेमंत की घोषणा पर बार काउंसिल का दिल…MANGE MORE!
Read More : पार्टी के चक्कर में बदनाम हो रहे…पति-पत्नी !
Read More : झारखंड कैबिनेट में 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर…देखिये क्या