Wednesday, April 2, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandडॉक्टर को साथ ले गिरी युवती, फिर क्या हुआ जानिये...

डॉक्टर को साथ ले गिरी युवती, फिर क्या हुआ जानिये…

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi : राजधानी रांची में स्थित झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स से एक बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है की रविवार की रात डॉक्टर आकाश भेंगरा की हॉस्टल के तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। डॉक्टर के साथ एक युवती भी छत से निचे गिरी है, जिसका इलाज चल रहा है।

रिम्स से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात फर्श पर किसी के गिरने की जोरदार आवाज हुई। आवाज सुनते ही जब सभी डॉक्टर हॉस्टल से निकलकर बाहर आये तो देखा कि डॉक्टर आकाश और आकाश की दोस्त पल्लवी नाम की एक युवती जमीन पर गिरे पड़े है। मौके पर मौजूद गार्ड्स और डॉक्टरों ने मिलकर तुरंत डॉक्टर और उनकी दोस्त को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। लेकिन डॉक्टर आकाश भेंगरा को नहीं बचा जा सका। देर रात ही डॉक्टर आकाश की मौत हो गई। वहीं रिम्स के डॉक्टरों के अनुसार तीसरे मंजिल से गिरने की वजह से डॉक्टर आकाश को मल्टीपल इंजरी हुई थी। वहीं, डॉक्टर आकाश की दोस्त पल्लवी का फिलहाल रिम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायल पल्लवी के कंधे में चोट आई है।

रिम्स के हॉस्टल नंबर 4 के तीसरी मंजिल से डॉक्टर और एक युवती के गिरने की सूचना पर बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार के साथ कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। मामले में बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया की घटना की जांच चल रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पायेगा।

Read More : 

Read More : 

Read More : 

Read More : BJP ने जारी की पहली लिस्ट, रांची सीट किसके नाम… जानें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments