Tuesday, April 1, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandझारखंड में तापमान 40 डिग्री के पार, आने वाले दिनों में अधिकतम...

झारखंड में तापमान 40 डिग्री के पार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में नहीं होगा कोई बदलाव

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Kml Desk: झारखंड में मार्च के अंतिम सप्ताह में ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में कोई बड़े बदलाव होने की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में मौसम शुष्क रहा। शनिवार को राज्य का सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में तापमान कम था, जैसे खूंटी में 16.1 डिग्री और रांची में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बढ़ सकता है रांची का तापमान

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिनों के दौरान रांची का तापमान और बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। 2 अप्रैल तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। जबकि 3 अप्रैल को आंशिक बादल छए रह सकते हैं, लेकिन यह बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा।

24 घंटे में अधिकतम तापमान में नहीं होगा बदलाव

राज्य के अन्य हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा और लोग दिन के समय तेज धूप से बचने के लिए सावधानी बरतें।

Read More :- सरहुल पर यातायात व्यवस्था में बदलाव: एक बजे से सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Read More :- सरहुल और रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, जुलूस मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Read More :- सऊदी अरब में शव्वाल का चांद नजर आया, ईद-उल-फितर 30 मार्च 2025 को मनाई जाएगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments