Muzaffarpur : राजस्व कर्मचारी जसपाल कुमार को विजिलेंस की टीम ने अपने शिकंजे में लिया है। SVU यानी स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने उसे घूस लेते रंगेहाथ दबोचा है। जसपाल कुमार मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड के अमरख पंचायत में बतौर राजस्व कर्मचारी पोस्टेड था। इल्जाम है कि जसपाल एक जमीन की दाखिल खारिज के नाम पर 20 हजार रुपये की डिमांड कर रहे थे।
विजिलेंस की टीम में शामिल अधिकारी के अनुसार जमीन सर्वे में म्यूटेशन को लेकर यह कार्रवाई की गयी है। राजस्व कर्मचारी जसपाल कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत भी की गयी थी। जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद डीएसपी की देखरेख में विशेष टीम गठित की गयी। टीम ने छापेमारी कर राजस्व कर्मचारी जसपाल कुमार को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अंचल अधिकारी अनिल कुमार संतोषी के आवास पर भी स्पेशल विजिलेंस यूनिट की छापेमारी चल रही है। SVU की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
Read More : मंईयां सम्मान योजना की महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगे 2500 रुपये
Read More : झारखंड सरकार के कोष से करोड़ों के गबन का दावा, बाबूलाल ने उठाये सवाल
Read More : एजेंडे के तहत, पुराने वीडियो को किया गया वायरल : चंपाई
Read More : इस महीने 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरुरी काम
Read More : हार पर मंथन का मजा लीजिये…!