Khabarmantralive : नया साल आने वाला है और लोग नए साल के उत्सव को मनाने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। इस बार नए साल यानि 2025 में नासा की रिपोर्ट के अनुसार पहला सूर्यग्रहण 29 मार्च को लगने वाला है। यह ग्रहण सुबह 8:50 बजे प्रारंभ होगा और दोपहर 12:43 बजे समाप्त हो जायेगा। यह एक आंशिक सूर्यग्रहण होगा, जिसे एशिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के कुछ क्षेत्रों और उत्तर-दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। हालांकि, यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। आंशिक सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा में नहीं होते, जिससे चंद्रमा केवल सूर्य के कुछ हिस्से को ही ढक पाता है।
सूर्यग्रहण का समय:
ग्रहण काल – दोपहर 2:21 बजे से 6:16 बजे तक (कुल समय – 3 घंटे 53 मिनट)
ग्रहण का मध्यकाल – दोपहर 4:17 बजे
ग्रहण कहां देखा जा सकेगा – यूरोप, उत्तरी एशिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, आंशिक उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, उत्तरी ध्रुव।
भारत में यह ग्रहण दृष्टिगोचर नहीं होगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।
बनेगा ये विशेष संयोग:
इस अवधि में मीन राशि और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में ग्रहों का एक विशेष संयोग उत्पन्न होगा। इस दिन मीन राशि में सूर्य और राहु के साथ-साथ शुक्र, बुध और चंद्रमा भी उपस्थित रहेंगे। इसके परिणामस्वरूप द्वादश भाव में शनि का स्थान होगा। तीसरे भाव में वृषभ राशि में बृहस्पति, चौथे भाव में मिथुन राशि में मंगल और सप्तम भाव में कन्या राशि में केतु की स्थिति होगी वहीं पांच ग्रहों के एक साथ प्रभाव के कारण इस ग्रहण का राशियों पर गहरा असर देखने को मिल सकता है।
ग्रहण का महत्व:
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का अत्यधिक महत्व होता है। अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण होता है, जबकि पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण होता है। ग्रहण के समय राहु का प्रभाव पृथ्वी पर अधिक हो जाता है। राहु और केतु को मायावी ग्रह माना जाता है। इस कारण ग्रहण के दौरान मांगलिक कार्य करने से मना किया जाता है। इसके अतिरिक्त, ग्रहण के समय खानपान से भी बचने की सलाह दी जाती है। लापरवाही बरतने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
Read More : हेमंत कैबिनेट के 11 मंत्रियों ने ली शपथ, नये चेहरों को भी मिली जगह
Read More : हेमंत कैबिनेट में डिप्लोमा इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक… देखिये लिस्ट
Read More : CM हेमंत ने की पहल, परदेश से लौटेंगे झारखंड के 50 कामगार
Read More : रांची नगर निगम हुआ रेस, 34 रूफटॉप संचालकों पर होगी कार्रवाई
Read More : इस महीने 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरुरी काम