KhabarMantraLive : प्रसिद्ध लोक गायिका और पद्मभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें पिछले एक सप्ताह से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया है। आज सुबह उनकी स्थिति गंभीर होने पर उन्हें इमरजेंसी वार्ड में स्थानांतरित किया गया है।
बताया जा रहा है कि शारदा सिन्हा हाल ही में अपने पति के ब्रेन हैमरेज से हुए निधन के बाद से गहरे सदमे में थीं। इस दुखद घटना के बाद से वे मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उन्हें खाने-पीने में भी कठिनाई हो रही थी, जिसके चलते उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत शनिवार सुबह अधिक बिगड़ गई है, लेकिन अभी तक उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हाल ही में, शारदा सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपने पति की याद में एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा था, “लाल सिंदूर बिन मंगिया न शोभे… पर सिन्हा साहब की मधुर स्मृतियों के सहारे संगीत यात्रा को जारी रखने का प्रयास रहेगा।”
Read More : बिहार के ये दबंग IPS बने IB के डिप्टी डायरेक्टर
Read More : मंत्री दीपिका ने कई भाजपाईयों को कांग्रेस जॉइन कराया
Read More : हेमंत की घोषणा पर बार काउंसिल का दिल…MANGE MORE!
Read More : पार्टी के चक्कर में बदनाम हो रहे…पति-पत्नी !
Read More : झारखंड कैबिनेट में 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर…देखिये क्या