Ranchi: झारखंड में प्रथम चरण में राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। अब दूसरे चरण में शेष 38 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होना है। इस बीच ADR (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) और JEW (झारखंड इलेक्शन वॉच) ने दूसरे चरण में चुनाव मैदान में खड़े विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड का विश्लेषण किया है। यह रिपोर्ट मौजूदा विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 528 में से 522 उम्मीदवारों के शपथ पत्र के आधार पर तैयार की गयी है। छह विधायकों के शपथ पत्र में स्पष्टता नहीं होने के कारण उनका विश्लेषण नहीं किया जा सका। इनमें बेरमो से कांग्रेस उम्मीदवार कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के अलावा पांच निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं।
दूसरे चरण में दलवार कितने उम्मीदवारों का विश्लेषण
विधानसभा | कुल उम्मीदवार | कितने का विश्लेषण |
गोमिया | 12 | 12 |
बेरमो | 14 | 13 |
बोकारो | 14 | 14 |
चंदनकियारी (SC) | 08 | 08 |
मधुपुर | 15 | 15 |
सारठ | 17 | 16 |
देवघर (SC) | 07 | 07 |
सिंदरी | 09 | 09 |
निरसा | 09 | 09 |
धनबाद | 18 | 17 |
झरिया | 11 | 11 |
टुंडी | 20 | 19 |
बाघमारा | 13 | 13 |
शिकारीपाड़ा (ST) | 11 | 11 |
दुमका (ST) | 13 | 13 |
जामा (ST) | 18 | 18 |
जरमुंडी | 17 | 17 |
धनवार | 24 | 24 |
बगोदर | 13 | 13 |
जमुआ (SC) | 08 | 08 |
गांडेय | 15 | 15 |
गिरिडीह | 14 | 14 |
डुमरी | 12 | 12 |
पोड़ैयाहाट | 13 | 13 |
गोड्डा | 15 | 15 |
महगामा | 10 | 10 |
मांडू | 18 | 18 |
नाला | 17 | 16 |
जामताड़ा | 13 | 13 |
लिट्टीपाड़ा (ST) | 09 | 09 |
पाकुड़ | 16 | 16 |
महेशपुर (ST) | 15 | 15 |
रामगढ़ | 17 | 17 |
सिल्ली | 15 | 15 |
खिजरी (ST) | 20 | 19 |
राजमहल | 14 | 14 |
बोरियो (ST) | 15 | 15 |
बरहेट (ST) | 09 | 09 |
कुल | 528 | 522 |
28% उम्मीदवारों के ऊपर चल रहे हैं आपराधिक मामले
ADR और JEW की रिपोर्ट के अनुसार, 528 में से 148 यानी 28% उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये हैं। इनमें 122 उम्मीदवारों के ऊपर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 12 उम्मीदवारों पर महिलाओं से अत्याचार का मामला है, जिसमें एक ने अपने ऊपर दुष्कर्म से संबंधित मामला घोषित किया है। वहीं, 3 उम्मीदवारों पर हत्या का और 34 पर हत्या के प्रयास से संबंधित मामला चल रहा है।
दलवार उम्मीदवारों पर दर्ज आपराधिक मामले | ||
पार्टी | कुल उम्मीदवार | दागी उम्मीदवार (%) |
BJP | 32 | 14 (44%) |
BSP | 24 | 08 (33%) |
JMM | 20 | 05 (25%) |
Congress | 12 | 05 (42%) |
AJSU Party | 06 | 04 (67%) |
RJD | 02 | 02 (100%) |
दलवार उम्मीदवारों पर दर्ज गंभीर आपराधिक मामले | ||
पार्टी | कुल उम्मीदवार | दागी उम्मीदवार (%) |
BJP | 32 | 12 (38%) |
BSP | 24 | 05 (213%) |
JMM | 20 | 05 (25%) |
Congress | 12 | 04 (33%) |
AJSU Party | 06 | 04 (67%) |
RJD | 02 | 02 (100%) |
दूसरे चरण में 24% उम्मीदवार करोड़पति
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 127 (24%) उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनमें 38 उम्मीदवारों की संपत्ति 5 करोड़ या उससे अधिक है। वहीं, 42 ऐसे उम्मीदवार हैं, जिनकी संपत्ति 2 करोड़ से 5 करोड़ के बीच है। इसके अलावा 50 लाख से 2 करोड़ के बीच की संपत्ति वाले 130 उम्मीदवार और 10 लाख से 50 लाख के बीच संपत्ति वाले उम्मीदवारों की संख्या 176 है।
दलवार करोड़पति उम्मीदवार | ||
पार्टी | कुल उम्मीदवार | करोड़पति उम्मीदवार (%) |
BJP | 32 | 23 (72%) |
JMM | 20 | 18 (90%) |
Congress | 12 | 10 (83%) |
BSP | 24 | 04 (17%) |
AJSU Party | 06 | 05 (83%) |
RJD | 02 | 02 (100%) |
दूसरे चरण में उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 2.53 करोड़
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 2.53 करोड़ है। इनमें दल की बात की बात करें, तो टॉप पर RJD है। RJD के 2 उम्मीदवारों की कुल संपत्ति 24.18 करोड़ है। AJSU Party के 6 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 9.20 करोड़ है। JMM के 20 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 7.48 करोड़ है। वहीं, BJP के 32 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 5.05 करोड़ और Congress के 12 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 3.10 करोड़ है। इसके अलावा BSP के 24 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 67 लाख है।
पाकुड़ से SP उम्मीदवार अकील अख्तर की संपत्ति 402.99 करोड़
दूसरे चरण में करोड़पति उम्मीदवारों की सूची में पाकुड़ से SP के उम्मीदवार अकील अख्तर टॉप पर हैं। इनके पास कुल 402 करोड़ 99 लाख 51 हजार 816 रुपये की संपत्ति है, जिसमें 402 करोड़ की अचल संपत्ति और 99,51,816 रुपये की चल संपत्ति शामिल है। दूसरे स्थान पर धनवार से निर्दलीय उम्मीदवार निरंजन राय हैं। उनकी कुल संपत्ति 137 करोड़ 36 लाख 62 हजार 527 रुपये है, जिसमें 127,20,62,527 रुपये की चल संपत्ति और 10.16 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। वहीं, धनवार सीट से ही आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के उम्मीदवार मो दानिश कुल 32.10 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
महेशुपर से JPP के उम्मीदवार इलियन हांसदा की संपत्ति शून्य
सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों में महेशुपर सीट से झारखंड पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार इलियन हांसदा ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है। इसके अलावा सिल्ली से निर्दलीय उम्मीदवार राजेश्वर महतो की कुल संपत्ति 100 रुपये, खिजरी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार जितेंद्र उरांव की कुल संपत्ति 2,500 रुपये और झरिया से SUCI (C) के उम्मीदवार अनिल बाउरी की कुल संपत्ति 10 हजार रुपये है।