Latehar : झारखंड के लातेहार और गुमला जिले की सीमा पर एक व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि शव सड़क किनारे झाड़ी के पास पड़ा था जिसके पास में एक मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली। मृतक की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
शव लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के कुरूंद नवाटोली के जरागी रोड के किनारे मिला है। सोमवार की सुबह ग्रमीणों ने शव को देखा। मृतक के चेहरे पर गहरे जख्म हैं, जिसकी वजह से उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। इस अज्ञात व्यक्ति के शव के पास पड़ी मोटरसाइकिल का नंबर (जेएच 07जी 9981) है।
महुआडांड़ में ही एक युवक की गली रेतकर हत्या
इससे पहले रविवार की रात को लातेहार जिले के महुआडांड़ में ही एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। युवक की हत्या किसने और क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस मामले की जानकारी पुलिस को तब हुई, जब युवक का मकान मालिक अपने घर पहुंचा।
Read More : बिहार के ये दबंग IPS बने IB के डिप्टी डायरेक्टर
Read More : मंत्री दीपिका ने कई भाजपाईयों को कांग्रेस जॉइन कराया
Read More : हेमंत की घोषणा पर बार काउंसिल का दिल…MANGE MORE!
Read More : पार्टी के चक्कर में बदनाम हो रहे…पति-पत्नी !
Read More : झारखंड कैबिनेट में 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर…देखिये क्या