Jharkhand: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के पिता सुरेश प्रसाद दूबे का आज अपराह्न 2:00 बजे रिम्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
स्व. सुरेश प्रसाद दूबे सिंचाई विभाग से वर्ष 2002 में सेवानिवृत्त हुए थे। वे पिछले दो वर्षों से अस्वस्थ थे और उनका इलाज रिम्स में चल रहा था। अपने पीछे वे चार पुत्र, पुत्रवधू सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।आज सायं आलोक कुमार दूबे के डोरंडा स्थित आवास से उनके पिता की शव यात्रा निकाली गई, जिसके बाद हरमू मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक रामेश्वर उरांव, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता, अभिलाष साहू, परवेज आलम, राजन वर्मा, शहजादा अनवर, राकेश सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, फिरोज रिजवी मुन्ना, संजीत यादव, अभिषेक कुमार, अख्तर अली, हुसैन खान, आफताब अहमद, प्रो. बीके सिंह, रवि सिन्हा, मुकेश छेत्री, सोनाल शांति, राजेश कुमार यादव, महानगर काली अध्यक्ष विनय सिंह, बबलू वर्मा, पासवा के डॉ. सुषमा केरकेट्टा, ब्रज किशोर गुप्ता, राष्ट्रपति अवार्डी सुश्री फलक फातिमा, संजय प्रसाद, रूपेश कुमार, मनोज भट्ट, संजय कुमार, अरविंद कुमार, मुजाहिद इस्लाम शाहिद सहित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वर्णरेखा मुक्तिधाम पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।झारखंड कांग्रेस परिवार, निजी विद्यालय संगठनों और पासवा के पदाधिकारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।