Saif Ali Khan Attack Case :Mumbai बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में एक चोर 16 जनवरी को घुस आया था। चोर से लड़ते हुए वे घायल हो गए थे। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को एक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, मुंबई पुलिस ने कहा कि सैफ पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी संभवतः बांग्लादेशी नागरिक है। उसके पास से बरामद हुए सामान इस ओर इशारा कर रहे हैं। डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेदाम ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 30 साल के मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई है। वह अभिनेता सैफ अली खान के घर में डकैती के इरादे से घुसा था।
दीक्षित गेदाम ने कहा, 16 जनवरी की देर रात 2 बजे सैफ अली खान पर उनके आवास पर हमला किया गया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। वह लूट के इरादे से घर में घुसा था। उसे अदालत में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी। आगे की जांच बाद में होगी। हमें संदेह है कि वह बांग्लादेशी मूल का है।
आरोपी के पास वैध भारतीय दस्तावेज नहीं
आगे गेदम ने कहा, ऐसे कुछ सबूत मिले हैं जिनसे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि आरोपी बांग्लादेशी है। उसके पास वैध भारतीय दस्तावेज नहीं हैं। कुछ ऐसी चीजें बरामद हुई हैं जिनसे पता चलता है कि वह बांग्लादेशी नागरिक है। मुंबई पुलिस ने पहले बताया था कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास जैसे कई अन्य नाम का इस्तेमाल करता था।
भारत में घुसने के बाद हमलावर ने नाम बदला
मुंबई पुलिस ने कहा कि सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाला 30 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार किया जा चुका है। एक्टर पर हमला करने वाला बांग्लादेश का नागरिक है। भारत में घुसने के बाद उसने अपना नाम बदलकर विजय दास रख लिया था। 54 साल के सैफ पर बांद्रा के ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके घर में गुरुवार को हमलावर ने कई बार चाकू से वार किया था।
Read More : केजरीवाल की कार पर हमला,भाजपा-AAP और कांग्रेस आमने-सामने
Read More : Champions Trophy के लिये Team India का ऐलान, शमी की वापसी, गिल उपकप्तान
Read More : Jharkhand Assembly की 25 समितियों का पुनर्गठन, कल्पना महिला, बाल विकास समिति की सभापति
Read More : Khabar Mantra Live की खबर पर मुहर: 19 को AJSU पार्टी का दामन थामेंगे प्रवीण प्रभाकर
Read More : RIMS में बंपर बहाली: डॉक्टर, नर्स और थर्ड व फोर्थ ग्रेड स्टाफ के 418 पद भरे जायेंगे