Saturday, March 15, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandसदान विकास परिषद ने केंद्रीय समिति का किया विस्तार, विजय महतो बने...

सदान विकास परिषद ने केंद्रीय समिति का किया विस्तार, विजय महतो बने प्रधान महासचिव

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

रांची: सदान विकास परिषद की केंद्रीय चयन समिति ने संगठन के विस्तार को लेकर अहम बैठक की। बैठक में केंद्रीय समिति के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष प्रो. पांडे हिमांशु नाथ राय को अनुशंसा भेजी गई, जिसे गंभीरता पूर्वक विचार करने के बाद अनुमोदित कर लिया गया।

परिषद ने केंद्रीय समिति का विस्तार करते हुए डॉ. दिलीप सोनी, अब्दुल खालिद, राजेश प्रसाद खन्ना और अजीत विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। वहीं, विजय महतो (पिस्का नगरी, रांची) को प्रधान महासचिव बनाया गया है।

डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा को मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। महासचिव पद पर मनोज वर्मा, सतीश कुमार, उपेंद्र सिंह, जबकि सचिन पद पर सत्य प्रकाश (जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम), माथुर प्रसाद महतो और अशोक कुमार को नियुक्त किया गया है।

परिषद के अनुसार, जल्द ही प्रखंड से लेकर जिला कमेटियों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद पूरे झारखंड में जन जागरूकता अभियान चलाकर राज्य भवन के सामने एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। परिषद ने यह भी स्पष्ट किया कि वह पेसा कानून के विरोध में लगातार आंदोलनरत है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments