Saturday, March 15, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandगुमला में कृषि मंत्री के काफि‍ले के वाहनों की आपस में भिड़ंत,...

गुमला में कृषि मंत्री के काफि‍ले के वाहनों की आपस में भिड़ंत, BDO समेत 5 घायल

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Gumla: झारखंड के गुमला जिले में गुरुवार को कृषि मंत्री के काफि‍ले के वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक, झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्‍पी नेहा तिर्की गुमला जिले के बसिया प्रखंड के दौरे पर निकली थीं। इस क्रम में मंत्री के काफि‍ले में चल रही 3 गाड़ियां आपस में टकरा गयीं। इस दुघर्टना में बसिया की प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सुप्रिया भगत समेत 5 लोग घायल हो गये। इस हादसे में काफि‍ले में शामिल दो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गये।

Read More : शब-ए-बारात पर 14 को सार्वजनिक छुट्टी, झारखंड सरकार ने जारी की अधिसूचना

आगे चल रहे वाहन के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिया

दरअसल, मंत्री शिल्‍पी नेहा तिर्की अपने दौरे के क्रम में बसिया के जोलो गांव जा रही थीं। इसी दौरान तुकई गांव के पास काफि‍ले में सबसे आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके बाद अन्‍य वाहनों के चालन ने भी अचानक ब्रेक लगाया। इस क्रम में तेज रफ्तार में चल रहे बसिया BDO के टाटा सूमो वाहन की आगे वाली स्‍वीफ्ट डिजायर कार से जोरदार टक्‍कर हो गयी। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्‍त हो गये। इसके बाद 10 से 15 मिनट तक कृषि मंत्री का काफि‍ला रुका रहा। एक-दूसरे का हालचाल लेने के बाद काफि‍ला जोलो गांव के लिये आगे बढ़ा।

Read More : JPSC का पिंड दान कर अभ्‍यर्थी बोले- मर चुका है JPSC, अब पुनर्जन्‍म का इंतजार

मंत्री नेहा शिल्‍पी तिर्की सुरक्षित, वाहन को भी कोई क्षति नहीं

इस दुर्घटना में मंत्री नेहा शिल्‍पी तिर्की सुरक्षित हैं और उनके वाहन को भी कोई क्षति नहीं पहुंची है। प्रत्‍यक्षदर्शियों ने कहा कि काफि‍ले में शामिल वाहनों की टक्कर जोरदार थी। गनीमत रही कि किसी प्रकार के जान का नुकसान नहीं हुआ। इस हादसे में घायल होने वालों में बसिया BDO सुप्रिया भगत के अलावा BDO के वाहन चालक जगपाल कुमार, JSLPS के बनमाली साहू, जितेंद्र कुमार भगत और ज्‍योति लकड़ा शामिल हैं। सभी घायलों को मामूली चोटें आयी हैं।

Read More : JAC Board : 14 को होने वाली की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा स्थगित, 4 मार्च को परीक्षा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments