Palamu : एक रिटायर्ड शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। धारदार हथियार से गला काटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की शिनाख्त परीक्षण सिंह के तौर पर की गयी। मिली जानकारी के अनुसार मॉर्निग वॉक पर निकले कुछ लोगों की नजर डेड बॉडी पर पड़ी। तुरंत सूचना पुलिस और टीचर के घरवालों को दी गयी। मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के हलुमाड़ से सामने आयी है। टीचर का घर भी हलुमाड़ में ही है।
सतबरवा थानेदार अंचित कुमार ने मीडिया को बताया कि हत्या किसने और क्यों की, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि, हत्यारों को खोजने के लिये स्निफर डॉग्स की मदद ली जा रही है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
इधर, मारे गये रिटायर्ड टीचर परीक्षण सिंह के बारे में बताया गया कि वे काफी शांत और सौम्य व्यवहार वाले शख्स थे। रिटायर होने के बाद साल 2009 में उन्होंने मनिका से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।
Read More : JAC बोर्ड में मैट्रिक का EXAM फॉर्म आज से कर पाएंगे जमा… कैसे देखिये
Read More : बाबूलाल का CM हेमंत से आग्रह, आलू के लिये ममता सरकार से करें बात
Read More : रांची DC ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Read More : CM हेमंत ने संभाला पदभार, 9 दिसंबर से विधानसभा का पहला सत्र
Read More : Cyclone Fengal मचाएगा तबाही, कई राज्यों में रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद