Ranchi: झारखंड में Republic Day मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। राजधानी में 1000 पुलिस बल को सुरक्षा में तैनात किया गया है इसमें RAF, JAP, JIRB, जिला पुलिस बल, पुलिस के जवान और पदाधिकारी शामिल हैं। साथ ही सभी विधायकों और मंत्रियों सहित अन्य महानुभावों की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के SP को पत्र भी लिखा है। इसमें सभी जिलों के एसपी से कहा गया है कि सुरक्षा की दृष्टि से सतर्कता बरतें और सुरक्षात्मक कार्रवाई करें। Railway Stations, Bus Stands और Airport पर भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि सभी रेंज डीआईजी अपने-अपने रेंज में सुरक्षा-व्यवस्था की विशेष मॉनिटरिंग करें। विधायकों-मंत्रियों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। डीआईजी और एसपी को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
ट्रैफिक रूट में रहेगा बदलाव
Republic Day समारोह मोरहाबादी मैदान में मनाया जायेगा। यह समारोह सुबह 9 बजे से शुरू होगा। राज्यपाल संतोष गंगवार यहां झंडा फहरायेंगे। इसके साथ ही समारोह की शुरुआत हो जाएगी। समारोह के लिए राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके तहत बड़े वाहनों को सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। यानी बड़े वाहनों के लिए इस दौरान नो एंट्री रहेगी।
मोरहाबादी और आसपास के इलाके की ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग
Republic Day के दिन सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवानों के साथ-साथ वज्र वाहन और वाटर कैनन को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा सादे लिबास में स्पेशल ब्रांच के पुलिसकर्मी भी संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करेंग। असामाजिक तत्वों पर भी उनकी नजर रहेगी। मोरहाबादी मैदान के आसपास सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जायेगी। इसके अलावा विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों को गश्त तेज करने का आदेश दिया गया है।