Saturday, March 15, 2025
spot_img
HomeBusinessGood News: अब होम लोन और EMI दरें होंगी सस्‍ती, RBI ने...

Good News: अब होम लोन और EMI दरें होंगी सस्‍ती, RBI ने रेपो रेट घटाया

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

KML Desk: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में कटौती की है। पांच साल के लंबे अंतराल के बाद RBI ने रेपो रेट को 0.25% घटा कर 6.25% करने का ऐलान किया है। इससे बैंक के ब्‍याज दरों में कमी आने के साथ ही होम लोन, कार लोन समेत अन्‍य सभी लोन की EMI भी घटेगी। इससे पहले मई 2020 में RBI ने रेपो रेट को 0.4% घटा कर 4.0% किया था। इसके बाद मई 2022 से रेपो रेट में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया था, जो कि फरवरी 2023 में जाकर रुका था। इसके बाद 2 साल तक रेपो रेट 6.5% पर स्थिर था।

Read More : प्रयागराज में सिलेंडर विस्फोट से लगी आग, 20 से अधिक टेंट जलकर खाक

अगले वित्तीय वर्ष में आर्थिक विकास दर 6.7% रहने का अनुमान

रेपो रेट में कटौती से मध्‍यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। RBI के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने बताया कि मौद्रि‍क नीति समिति (MPC) की तीन दिनों तक बैठक हुई। इस बैठक में छह सदस्‍यीय टीम ने सर्वसम्‍मति से रेपो रेट को 0.25% घटा कर 6.25% करने का निर्णय लिया। वहीं, RBI ने अगले वित्तीय वर्ष के लिये आर्थिक विकास दर (GDP Growth Rate) 6.7% रहने की संभावना जतायी है। वहीं, मौजूदा वित्तीय वर्ष में इसके 6.4% के अनुमान को बरकरार रखा है। वहीं, खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) अगले वित्तीय वर्ष में 4.2% रहने का अनुमान है। जबकि, चालू वित्तीय वर्ष में इसके 4.8% रहने की संभावना जतायी गयी है।

Read More : 12 फरवरी को रांची में वीर सैनिकों और विशिष्ट सैन्य इकाइयों को किया जाएगा सम्मानित

क्‍या होता है रेपो रेट?

सभी बैंक अपने ग्राहकों को लोन देने के लिए RBI से पैसे उधार लेते हैं और RBI से बैंकों को जिस दर पर उधार मिलता है, उसे ही रेपो रेट कहते हैं। यानी कि जब रेपो रेट में कमी आयेगी, तो बैंक लोन के ब्याज दर में कमी कर देता है। वहीं, जब RBI रेपो रेट में वृ‍द्धि करता है, तो बैंक‍ भी अपने ब्याज दर में वृद्धि कर देता है। इस बार RBI ने रेपो रेट में कटौती की है, तो अब बैंकों को पहले की तुलना में सस्ता कर्ज मिलेगा और इसका सीधा फायदा आम जनता को बैंक से लोन लेने के समय ब्याज दर में कमी के रूप में मिलेगा। इससे आपके लिए होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन आदि सस्ते हो जायेंगे। वहीं, आपकी EMI में भी कमी आयेगी।

देखें विडियो

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments