Wednesday, April 2, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandरांची DC ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

रांची DC ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi :  आईएएस अधिकारी और वर्तमान में रांची डीसी के पद पर पदस्थापित मंजू नाथ भजंत्री ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। मिली जानकारी के अनुसार DC मंजू नाथ नें सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) दाखिल की है। अपनी याचिका में उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए चुनावी कार्य से दूर रखे जाने के आदेश को रद्द करने की मांग की है। मंजू नाथ भजंत्री की याचिका फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है।

मालूम हो कि 22 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट ने मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और चुनावी कार्यों से उन्हें अलग रखने के आदेश के खिलाफ दायर अपील याचिका स्वीकार कर ली थी। जिसके बाद उन्हें चुनाव के कार्य से दूर रखा गया था। इतना ही नहीं आचार संहिता के दौरान आनन-फानन में उन्हें रांची डीसी के पद से हटा कर वरुण रंजन को रांची डीसी नियुक्त कर दिया गया था। हालांकि हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सरकार ने वापस मंजू नाथ भजंत्री को रांची डीसी नियुक्त कर दिया। उन्होंने शुक्रवार को ही पदभार लिया है।

Read More : झारखंड BJP की समीक्षा बैठक कल, हार के कारणों पर होगा मंथन

Read More : CM हेमंत ने संभाला पदभार, 9 दिसंबर से विधानसभा का पहला सत्र

Read More : भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का RIMS में निधन

Read More : 30 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच रद्द रहेगा 6 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन

Read More : चक्रवातीय तूफान फेंगल का JHARKHAND पर क्या पड़ेगा प्रभाव, जानिये

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments