Saturday, March 15, 2025
spot_img
HomeNationalरजत पाटिदार होंगे आरसीबी के नए कप्तान, मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य...

रजत पाटिदार होंगे आरसीबी के नए कप्तान, मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के रह चुके है कप्तान

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Kml Desk : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने अपने नए कप्तान के रूप में रजत पाटिदार को नियुक्त किया है। यह घोषणा आईपीएल 2025 सत्र की तैयारी के बीच की गई है। पाटिदार की कप्तानी में आरसीबी को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read More : देवघर में दिनदहाड़े बम मार कर प्रिंसिपल की ह त्या, जमीन विवाद में घटना की आशंका

फाफ डु प्लेसिस की जगह लेंगे रजत

रजत पाटिदार ने पिछले कुछ सीज़न में आरसीबी के लिए अपनी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया है, और उनका चयन टीम के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। 31 साल के पाटीदार फाफ डु प्लेसिस की जगह लेंगे। डु प्लेसिस ने 2024 के सीजन में RCB की कप्तानी की थी, लेकिन 2025 में फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस साल रिटेन नहीं किया था। जिसके बाद से ये सवाल उठ रहे थे कि आरसीबी की कप्तानी कौन करेंगा। कयास लगाए जा रहे थे कि विराट कोहली को वापस से आरसीबी का कप्तान बनाया जा सकता है। लेकिन अब सारे कयासो पर विराम लगाते हुए आरसीबी ने रजत पाटिदार को अपना कप्तान बनाया है।

Read More :रांची से जमशेदपुर और धनबाद जाने वाले कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले, देखिए लिस्ट

मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के रह चुके है कप्तान

बता दें कि रजत को 2021 में टीम में शामिल किया गया था। वहीं फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा ऑक्शन-2024 से पहले रिटेन किया था। रजत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के 2024-25 सीजन में मध्य प्रदेश के कप्तान रहे हैं। पाटिदार के कप्तान बनने के बाद, टीम को उम्मीद है कि वह अपनी युवा ऊर्जा और खेल कौशल के साथ आरसीबी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। पाटिदार के नेतृत्व में टीम में एक नई रणनीति और जोश देखने को मिल सकता है, जो आईपीएल 2025 में आरसीबी को अपने खेल में सुधार करने और अपनी खोई हुई चमक वापस लाने में मदद करेगा।

Read More : शहादत को सलाम: नम आंखों से शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी को दी गयी विदाई

विराट ने दी बधाई

रजत को कप्तान बनाए जाने के बाद फ्रेंचाइजी ने कोहली का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें विराट ने पाटीदार को कप्तान बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा- “मैं और टीम के अन्य सदस्य आपके ठीक पीछे होंगे, रजत” “जिस तरह से आप इस फ्रेंचाइजी में विकसित हुए हैं और जिस तरह से आपने प्रदर्शन किया है, आपने सभी आरसीबी प्रशंसकों के दिलों में जगह बना ली है।”

Read More : शब-ए-बारात पर 14 को सार्वजनिक छुट्टी, झारखंड सरकार ने जारी की अधिसूचना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments