Wednesday, April 2, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandझारखंड में बारिश से मिलेगी राहत, ईद और सरहुल पर बदलेगा मौसम...

झारखंड में बारिश से मिलेगी राहत, ईद और सरहुल पर बदलेगा मौसम का मिजाज

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

KhabarMantraLive: झारखंड में चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य में ईद और सरहुल के आसपास मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 और 3 अप्रैल को झारखंड के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

किन जिलों में होगी बारिश?

  • 2 अप्रैल: पलामू प्रमंडल के तहत लोहरदगा, लातेहार, पलामू, चतरा और गढ़वा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
  • 3 अप्रैल: रांची, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

आंधी-तूफान की भी संभावना

मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं की भी आशंका जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

गर्मी से मिलेगी राहत

झारखंड में इस समय अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

ईद और सरहुल पर कैसा रहेगा मौसम?

ईद के दिन रांची का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन हवा में नमी बनी रहेगी। वहीं, बोकारो रविवार को राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

हालांकि, 2 और 3 अप्रैल की बारिश के बाद 4 अप्रैल से राज्य में फिर से मौसम शुष्क होने की संभावना है। इसलिए ठंडी राहत का यह दौर ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments