Ranchi : झारखंड में इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ठंड का कहर जारी है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने राज्य के मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार क्रिसमस के उत्साह में मौसम बाधक नहीं बनेगा। क्रिसमस यानी 25 दिसंबर को सुबह के कोहरे के बाद आसमान धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। 26 और 27 दिसंबर को बादल छंटने के बाद मौसम साफ होने की भी उम्मीद है। मौसम केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में 27 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।
वहीं मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान गुमला का 6.8℃ रहने की जानकारी देते हुए बताया कि आज का अधिकतम तापमान चाईबासा में 27.4℃ रिकॉर्ड हुआ है। इस दौरान सबसे अधिक 2.5 मिलीमीटर बारिश गुमला जिले के विशुनपुर में रिकॉर्ड दर्ज की गई है। जबकि कोडरमा में 2 मिलीमीटर और बरही में 1 मिलीमीटर बारिश हुई।
इसके साथ ही आज रांची का न्यूनतम तापमान 8.2℃, जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 13.4℃, डाल्टनगंज का न्यूनतम तापमान 12.3 ℃, बोकारो का 11.6℃, चाईबासा का 11.6℃, देवघर का न्यूनतम तापमान 11.3℃, हजारीबाग का न्यूनतम तापमान 9.6℃, सरायकेला खरसावां का 12℃ और गोड्डा का न्यूनतम तापमाम 14.2℃ रिकॉर्ड किया गया है।
Read More : CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा
Read More : रात के अंधेरे में फूंक डाला तीन हाईवा
Read More : भयंकर आग में 50 झोपड़ियां खाक, जानिये कहां
Read More : ‘One Nation One Election’ बिल लोकसभा में पेश, JPC में जायेगा बिल
Read More : अब राष्ट्रपति का बना डाला फेक आईडी, प्राथमिकी दर्ज