Wednesday, April 2, 2025
spot_img
HomeNationalप्रियंका गांधी 23 को वायनाड से भरेंगी पर्चा !

प्रियंका गांधी 23 को वायनाड से भरेंगी पर्चा !

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

New Delhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी 23 अक्टूबर को अपना पर्चा दाखिल करेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की टिकट पर वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिये नामांकन करेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पर्चा दाखिल करने से पहले प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी के साथ वायनाड में रोड शो करेंगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सीट छोड़ने के बाद वायनाड में उपचुनाव हो रहे हैं। यहां से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि प्रियंका पहली बार चुनाव लड़ने जा रही हैं। वायनाड से निर्वाचित होने के बाद प्रियंका पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी। यहां याद दिला दें कि प्रियंका गांधी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में एंट्री की थी। तब से वह पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा। जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

Read More : 

Read More : 

Read More : 

Read More : 

Read More : 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments