KhabarMantraLive : पांकी विधानसभा क्षेत्र शुरू से ही एक दिलचस्प सीट रही है। इसबार बीजेपी की टिकट पर शशिभूषण मेहता मैदान में हैं। झारखंड में पलामू के पांकी विधानसभा सीट पर 2024 का चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है। मौजूदा विधायक भाजपा के शशि भूषण मेहता, पूर्व विधायक कांग्रेस के देवेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू सिंह और पूर्व प्रत्याशी लाल सूरज सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। पिछले चुनाव में किंगमेकर की भूमिका निभाने वाले लाल सूरज सिंह इस बार खुद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। वहीं, चर्चा है कि बिट्टू सिंह भी अपने पिता की विरासत को संभालने के लिये मैदान में होंगे। उठा-पटक के बीच पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के करीबी विनोद सिन्हा ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुनावी समर को और दिलचस्प बना दिया है।
2019 में शशि भूषण मेहता को सूरज सिंह का मिला था समर्थन
पांकी विधानसभा सीट पर हमेशा से ही रोमांचक मुकाबले होते रहे हैं। इस बार भी तीन बड़े चेहरों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। मौजूदा विधायक शशि भूषण मेहता पांकी में कुशवाहा वोट बैंक के सहारे अपनी जीत को दोहराने की कोशिश में होंगे। 2019 के चुनाव में उन्हें लाल सूरज सिंह का समर्थन हासिल हुआ था, जिसके चलते उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की थी।
लाल सूरज सिंह कांग्रेस का टिकट हासिल करने के लिए प्रयासरत
सबसे अहम दावेदार के रूप में इस बार लाल सूरज सिंह उभरकर सामने आये हैं। 2019 में उन्होंने भाजपा को समर्थन देकर शशि भूषण मेहता की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन इस बार वे खुद मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। अगर ऐसा होता है तो पांकी का चुनाव बेहद दिलचस्प हो जाएगा।
विनोद सिन्हा की एंट्री ने चुनाव को बनाया दिलचस्प
इस त्रिकोणीय संघर्ष के बीच पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के करीबी विनोद सिन्हा की एंट्री ने चुनावी समर को और पेचीदा बना दिया है। विनोद सिन्हा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वे 2013-14 में भी पांकी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन कुछ कानूनी वजहों से ऐसा नहीं कर सके। विनोद सिन्हा का कहना है कि अब उन्हें सभी मामलों में न्याय मिल चुका है और वे पांकी की जनता की सेवा के लिए एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं।
पांकी में कांग्रेस ने अब तक 5 बार जीत हासिल की
पांकी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने पांच बार जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा 2019 में पहली बार इस सीट पर जीत हासिल कर सकी। वहीं तीन बार निर्दलीय, दो बार भारतीय जनसंघ, एक-एक बार जनता पार्टी, जेडीयू और आरजेडी को भी मिली जीत।
पांकी विधानसभा क्षेत्र का इतिहास और भौगोलिक स्थिति
पलामू जिले का पांकी विधानसभा क्षेत्र बिहार के गया और झारखंड के चतरा-लातेहार जिले से घिरा हुआ है। इस कृषि प्रधान क्षेत्र में सिंचाई का साधन नहीं के बराबर है। इस क्षेत्र का 40 प्रतिशत हिस्सा जंगल क्षेत्र से सटा हुआ है। रोजगार और सिंचाई की सुविधा नहीं होने से जंगल क्षेत्र से सटे लोगों का झुकाव अफीम की खेती की ओर भी देखने को मिल रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को मिली बढ़त
लोकसभा चुनाव 2024 में चतरा संसदीय क्षेत्र के पांकी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी काली सिंह को करीब मतों से बढ़त हासिल हुई। बीजेपी प्रत्याशी को वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी को मतों से संतोष करना पड़ा।
उम्मीदवार का नाम पार्टी प्राप्त मत
काली सिंह भाजपा 116862
केएन त्रिपाठी कांग्रेस 54193
बीजेपी को 2019 में पहली बार पांकी सीट पर मिली जीत
वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में पांकी विधानसभा सीट से बीजेपी को पहली बार जीत मिली। बीजेपी के डॉ. शशिभूषण मेहता ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह को करीब 47 हजार वोटों के अंतर से पराजित किया। इससे पहले भी लगातार तीन चुनाव में डॉ. शशिभूषण मेहता कड़ी टक्कर दे रहे थे।
वर्ष 2019 का विधानसभा चुनाव परिणाम
उम्मीदवार का नाम पार्टी प्राप्त मत
शशिभूषण मेहता भाजपा 92913
देवेंद्र सिंह कांग्रेस 55571
वर्ष 2014 का विधानसभा चुनाव परिणाम
उम्मीदवार का नाम पार्टी प्राप्त मत
विदेश सिंह कांग्रेस 41041
शशिभूषण मेहता निर्दलीय 39101
वर्ष 2009 का विधानसभा चुनाव परिणाम
उम्मीदवार का नाम पार्टी प्राप्त मत
विदेश सिंह आरजेडी 38458
मधु सिंह जेडीयू 18240
1962 से 2019 तक पांकी से निर्वाचित विधायक
वर्ष उम्मीदवार का नाम पार्टी
1962 लाल जगत धात्री नाथ स्वतंत्र पार्टी
1967 रामदेव राम भारतीय जनसंघ
1969 रामदेव राम भारतीय जनसंघ
1972 मालदेव राम कांग्रेस
1977 मोहन सिंह जनता पार्टी
1980 संकटेश्वर सिंह कांग्रेस
1985 संकटेश्वर सिंह कांग्रेस
1990 मधु सिंह निर्दलीय
1995 संकटेश्वर सिंह निर्दलीय
2000 मधु सिंह जेडीयू
2005 विदेश सिंह निर्दलीय
2009 विदेश सिंह आरजेडी
2014 विदेश सिंह कांग्रेस
2016 देवेंद्र सिंह कांग्रेस
2019 शशि भूषण मेहता भाजपा
Read More : BJP ने जारी की पहली लिस्ट, रांची सीट किसके नाम… जानें