Wednesday, April 2, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandनिशिकांत दुबे का देवघर SP और रांची SSP पर गंभीर आरोप

निशिकांत दुबे का देवघर SP और रांची SSP पर गंभीर आरोप

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: गोड्डा के BJP सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट कर झारखंड की मौजूदा चुनावी फि‍जां में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। दुबे ने अपने ऑफि‍सियल एक्स हैंडल पर लिखा है कि ईडी के डायरेक्टर को फंसाने के लिए देवघर एसपी ने वकील सुजीत कुमार को अवैध रूप से तीन दिनों तक देवघर पुलिस लाइन में रखा। चुनाव आयोग और झारखंड पुलिस इस साजिश की जांच करे। गोड्डा सांसद ने रांची के एसएसपी पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं। उनका दावा है कि रांची के पुलिस अधीक्षक मुख्य साजिशकर्ता हैं और यह सब काम सीएम हेमंत सोरेन के इशारे पर विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है।

करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही है ईडी
गौरतलब है कि कांके क्षेत्र में फर्जी कागजात पर जमीन की खरीद-बिक्री में करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग केस की ईडी जांच कर रही है। इस केस में आरोपी रांची निवासी जमीन कारोबारी संजीव पांडेय ने वकील सुजीत कुमार पर गंभीर आरोप लगाये हैं। संजीव का कहना है कि सुजीत ने ईडी की चार्जशीट से उसका और कुछ अधिकारियों का नाम हटवाने के एवज में करोड़ों रुपये की ठगी की और बाद में उसका नाम ईडी की चार्जशीट में भी आ गया। इस संबंध में उसने पंडरा थाने में वकील सुजीत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी है।

सुजीत ने संजीव पांडेय लगाया था अपहरण का आरोप
दूसरी ओर वकील सुजीत कुमार ने जमीन करोबारी संजीव पांडेय के खिलाफ पंडरा थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है। सुजीत कुमार ने अपने आवेदन में बताया है कि संजीव पांडेय और उसके कुछ साथियों ने उसका अपहरण किया और उससे 12 लाख रुपये वसूलने के बाद उसे छोड़ा। ईडी इस मामले की भी जांच कर रही है।

Read More :

Read More :

Read More :

Read More :

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments