Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को आखिरी जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह बिल मुस्लिम समुदाय के अधिकारों के खिलाफ है और इसमें कई आपत्तिजनक प्रावधान शामिल किए गए हैं।
इस मामले में झारखंड वक्फ बोर्ड के पूर्व सदस्य मोहम्मद इबरार अहमद ने खास बातचीत में बताया कि केंद्र सरकार का यह बिल मुस्लिम समुदाय के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस बिल में वक्फ संपत्तियों को लेकर ऐसे संशोधन किए गए हैं, जिससे समुदाय के हित प्रभावित होंगे। अहमद ने कहा, “बिल में मुस्लिम समुदाय के अलावा अन्य धर्मों के लोगों को भी वक्फ बोर्ड में शामिल करने का प्रावधान किया गया है, जो गलत है। वक्फ बोर्ड मुस्लिमों की संपत्तियों और उनके धार्मिक मामलों की देखरेख के लिए होता है। अन्य धर्मों को इसमें शामिल करना अनुचित है।”
प्रावधानों को लेकर जताई नाराजगी
अहमद ने आगे कहा कि नए बिल में वक्फ संपत्तियों के हस्तांतरण और प्रबंधन को लेकर भी प्रावधानों में बदलाव किया गया है, जिससे वक्फ संपत्तियों पर अन्य समुदायों का दखल बढ़ सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि मुस्लिम समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए बिल में संशोधन किया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो आगे भी बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
Read More :-अडाणी की हेमंत से मुलाकात के मायने..!
Read More :- बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी,तीन छात्रों ने प्राप्त किया पहला स्थान
Read More :- सरहुल पर यातायात व्यवस्था में बदलाव: एक बजे से सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित