Tuesday, April 1, 2025
spot_img
HomeCrimeमुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कनौजिया जमशेदपुर में ढेर, एक डीएसपी...

मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कनौजिया जमशेदपुर में ढेर, एक डीएसपी घायल

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

KmlDesk: यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने जमशेदपुर में एक बड़े ऑपरेशन में मुख्तार अंसारी गिरोह के कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया को ढेर कर दिया। अनुज कनौजिया जो उत्तर प्रदेश से फरार होकर झारखंड के जमशेदपुर में छिपा हुआ था, उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर सहित दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे।

यूपी पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

यूपी पुलिस को मिली सूचना के अनुसार, अनुज कनौजिया जमशेदपुर के गोविंदपुर इलाके में छुपा हुआ था। इसके बाद, शनिवार रात को यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने अनुज को गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, अनुज ने अपनी पनाहगाह से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पहले चेतावनी दी, लेकिन वह लगातार गोलियां चलाता रहा। बाद में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अनुज कनौजिया मारा गया।

मुठभेड़ में डीएसपी घायल

मुठभेड़ में यूपी पुलिस के डीएसपी धर्मेंद्र कुमार शाही भी घायल हो गए, जिनकी गोली लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस एनकाउंटर में 60 से ज्यादा गोलियां चलीं। घटनास्थल से कई हथियार और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

ढाई लाख का इनामी था अनुज कनौजिया

अनुज पर उत्तर प्रदेश में 2.50 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वह मऊ जिले का निवासी था और उस पर मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर और अन्य जिलों में कई गंभीर आरोप थे। वह पिछले दो महीनों से जमशेदपुर के अमलतास सिटी में छुपा हुआ था। स्थानीय पुलिस और झारखंड पुलिस ने इस अभियान में यूपी एसटीएफ को पूरी मदद दी, जिसके परिणामस्वरूप अनुज का एनकाउंटर हुआ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments