Monday, March 31, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandविधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में नोटों का खेल शुरू

विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में नोटों का खेल शुरू

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Jharkhand : झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही प्रशासन ने चेकिंग अभियान को बढ़ा दिया गया है। धनबाद जिले में झारखंड-बंगाल सीमा पर शुक्रवार रात पुलिस ने दो कारों से कैश मिला है बताया जा रहा है की लगभग  11.38 लाख रुपए से अधिक राशि जब्त की गयी है ।यह कार्रवाई मैथन पुलिस द्वारा डीबुडीह चेकपोस्ट पर की गई। जांच के दौरान, दोनों वाहनों से इतनी बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने कारों के मालिकों से पूछताछ शुरू कर दी है, और आगे की कार्रवाई जल्द ही की जाएगी।पुलिस के अनुसार, एक कार से लगभग  10 लाख रुपए जबकि और दूसरी कार से लगभग 1.38 लाख रुपए मिले हैं। ये दोनों वाहन पश्चिम बंगाल से झारखंड में प्रवेश कर रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें रोका और चेकिंग की।

इस बीच, झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) ने विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के सीनियर अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए समन्वय स्थापित करें। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और चुनाव को प्रभावित करने वाले सभी पहलुओं पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा के बाद से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके तहत अब तक 1.25 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध राशि और सामान जब्त किया जा चुका है। पलामू जिले से सबसे अधिक 26.51 लाख रुपए की जब्ती हुई है, जबकि रांची और चतरा में 15 लाख रुपए से अधिक की राशि बरामद की गई है।सरायकेला-खारसावां और हजारीबाग में भी 10 लाख रुपए से अधिक की अवैध जब्ती हुई है। झारखंड पुलिस ने कुल 64.12 लाख रुपए, वाणिज्य कर विभाग ने 28.28 लाख रुपए और आबकारी विभाग ने 24.03 लाख रुपए के सामान जब्त किए हैं।

Read More : बिहार के ये दबंग IPS बने IB के डिप्टी डायरेक्टर

Read More : मंत्री दीपिका ने कई भाजपाईयों को कांग्रेस जॉइन कराया

Read More : हेमंत की घोषणा पर बार काउंसिल का दिल…MANGE MORE!

Read More : पार्टी के चक्कर में बदनाम हो रहे…पति-पत्नी !

Read More : झारखंड कैबिनेट में 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर…देखिये क्या

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments