Thursday, March 13, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandकल्पना सोरेन ने मनाया 40वां जन्मदिन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साथ काटा...

कल्पना सोरेन ने मनाया 40वां जन्मदिन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साथ काटा केक

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

KhabarMantraLive: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा क्षेत्र की विधायक कल्पना सोरेन का आज यानी 3 मार्च 2025 को 40वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर झारखंड विधानसभा में बजट सत्र समाप्त होने के बाद विधायक कल्पना सोरेन का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। कल्पना सोरेन ने केक काटा, और उन्होंने अपने हाथों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केक खिलाया। इसके बाद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपनी पत्नी कल्पना को केक खिलाकर इस खास दिन की खुशी साझा की।

विधायक कल्पना सोरेन ने इस खुशनुमा पल को अपनी सोशल मीडिया पर शेयर किया और बर्थडे पार्टी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की, जो अब वायरल हो रही हैं। इस अवसर पर परिवार और पार्टी के नेताओं के बीच सजीव और उल्लासपूर्ण माहौल था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments