Wednesday, April 9, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandपलामू में 'मंत्री जी' गिरफ्तार

पलामू में ‘मंत्री जी’ गिरफ्तार

WhatsApp Channel जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Palamu : पलामू पुलिस ने नक्सली संगठन टीएसपीसी के दस्ता सदस्य 28 वर्षीय जितेन्द्र सिंह उर्फ मंत्री जी उर्फ अभियंता जी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार वह अपने दस्ता को छोड़कर घर आरहा था इसी क्रम में पुलिस को मिली गुप्त सूचना के अधर पर छापेमारी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जितेन्द्र जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सलैयाखुर्द का रहने वाला है। इसके खिलाफ आधा दर्जन आपराधिक मामले छतरपुर और नौडीहा बाजार थाना में दर्ज है।

एएसपी (अभियान) राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार दोपहर दो बजे एसपी कार्यालय के सभागार में बताया कि आज सुबह जिले की एसपी रीष्मा रमेशन को गुप्त सूचना मिली कि टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य जितेन्द्र सिंह उर्फ मंत्री जी उर्फ अभियंता जी नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के बाराखाड़ डैम के पास आने वाला है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर कार्रवाई की गयी। बाराखाड़ पहुंचने पर देखा गया कि एक आदमी भौवराहा पहाड़ी की तरफ से चला आ रहा है। पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान हुई। उसने विभिन्न कांडों में अपना अपराध स्वीकार किया है।

एएसपी ने बताया कि जितेन्द्र पर आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। छतरपुर में सबसे अधिक चार और नौडीहा बाजार थाने में दो मामले दर्ज हैं। 20 मई को सलैयाखुर्द में आपसी विवाद को लेकर ग्रामीणों की बेरहमी से पिटायी की थी। इसी तरह 24 अक्टूबर को तीरूदाग के पहाड़ी पर पुलिस के साथ गोलीबारी और 4 अप्रैल को छतरपुर थाना क्षेत्र के राजडेरवा में टावरकर्मियों के साथ मारपीट में अपने दस्ते के साथ शामिल था।

एएसपी ने बताया कि जितेन्द्र के दस्ते में 10-12 टीएसपीसी उग्रवादी है, जिसमें 7-8 एक्टिव मेम्बर हैं, जो हथियार लेकर चलते हैं। 2021 से जितेन्द्र टीएसपीसी के नगीना, आक्रमण के दस्ते में शामिल होकर चल रहा था। इससे पहले वह नक्सलियों का मुखबीर बनकर कार्य करता था। पुलिस की गतिविधियों का जानकारी देना और नक्सलियों को भोजन आदि का प्रबंध करना इसका काम था।

Read More : हेमंत कैबिनेट के 11 मंत्रियों ने ली शपथ, नये चेहरों को भी मिली जगह

Read More : हेमंत कैबिनेट में डिप्‍लोमा इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक… देखिये लिस्ट

Read More : CM हेमंत ने की पहल, परदेश से लौटेंगे झारखंड के 50 कामगार

Read More : रांची नगर निगम हुआ रेस, 34 रूफटॉप संचालकों पर होगी कार्रवाई

Read More : इस महीने 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरुरी काम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments